किसी भी शादी, पार्टी या किसी खास मौके में महिलाएं मेनीक्योर करवाती हैं। यह एक पॉपुलर ब्यूटी ट्रेंड है। इसे करवाने से आपके नाखून खूबसूरत लगते हैं। आप नाखूनों पर तरह-तरह के डिजाइन बनवा सकते हैं। मेनीक्योर करने के दौरान यूवी लाइट और कुछ केमिकल्स का इस्तेमाल होता है ताकि लंबे समय तक टिके रहे।
बार-बार मेनीक्योर करवाने से नाखून कमजोर हो जाते हैं। इस बात की पुष्टि ‘यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया’ की एक स्टडी में हुई। इस स्टडी में पाया गया कि यह कैंसर के खतरे को भी बढ़ा सकता है। हमारे नाखून पर प्रोटीन की लेयर की होती है जिसे कैरेटिन कहा जाता है। बार-बार नेल्स के ऊपर की लेयर को हटाने और नई लेयर लगाने से नाखून पतले हो जाते हैं। खासतौर से उन लोगों के जो हर महीने में दो बार मेनीक्योर करवाते हैं।
यह भी पढ़ें: कॉफी बनाने से लेकर मिनिएचर रूम तक, Pinterest पर ट्रेंड में हैं ये 5 शौक
जेल मेनीक्योर ज्यादा नुकसानदायक
मेनीक्योर करते समय हर लेयर को अल्ट्रावायलेट की मदद से सख्त किया जाता है। इस प्रकिया की मदद से नेल पॉलिश जल्दी सूखती है और मैट फिनिश आता है। जेल नेल पॉलिश में एसीटोन होता होता है जो नेल्स को अंदर से सूखे और बेजान बनाते हैं। इसके अलावा फंगल इंफेक्शन का खतरा रहता है। जेल के अलावा सिंपल मैनीक्योर भी होता है इसमें नाखून को साफ करने के बाद नेल पेंट लगाया जाता है। इससे आपके नाखून साफ और चमकदार दिखते हैं। इसमें यूवी लाइट का ज्यादा इस्तेमाल नहीं होता है।
जेल मेनीक्योर से होने वाली परेशानियां
- खुजली
- दर्द
- जलन
- ड्राइनेस
- सफेद धब्बे
- नाखून पीले होना
- नाखून में दरार आना
यह भी पढ़ें: पेट से लेकर मेटाबॉलिज्म तक पर असर डालते हैं शुगर फ्री प्रोडक्ट, आज ही छोड़ें
नाखूनों का ध्यान कैसे रखें?
- जेल मेनीक्योर जरूरी फंक्शन में ही करवाएं।
- यूवी लैंप एक्सपोजर से पहले हाथों पर सनस्क्रीन लगाएं ताकि रिस्क कम हो।
- जेल मेनीक्योर को खुद से निकालने की गलती न करें। ऐसा करने से नाखून की ऊपरी लेयर उखड़ सकती है।
- अगर आपको जलन, खुजली या रंग बदलने जैसी समस्या हो रही है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।