गर्मी के मौसम में धूल, धूप और पसीने की वजह से त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं। इस मौसम में ज्यादातर लोगों को पिंपल्स और रेडनेस की समस्या होती है। पसीने की वजह से त्वचा के पोर्स खुल बंद हो जाते हैं जिस वजह से डलनेस की समस्या बढ़ जाती है। खासतौर से जिन लोगों की ऑयली स्किन होती है उन्हें ज्यादा दिक्कत होती हैं।
इस मौसम में महिलाएं अपनी त्वचा का खास ख्याल रखते हुए छोटी-छोटी गलतियां कर देती हैं। हम आपको उन गलतियों के बारे में बता रहे हैं जिसे महिलाएं अक्सर नजर अंदाज कर देती हैं जिसकी वजह से त्वचा की चमक कम हो जाती है।
यह भी पढ़ें: महिला की नाक से निकला 1 इंच लंबा कीड़ा, डॉक्टर्स भी हुए हैरान
गर्मी में भूलकर ने करें ये गलतियां
बार-बार फेश वॉश करना
गर्मियों में पसीने की वजह से त्वचा चिपचिपी हो जाती है। चिपचिपी त्वचा से छुटकारा पाने के लिए लोग बार-बार चेहरा धोते हैं। आप इस तरह की गलती न करें। बार-बार फेस वॉश करने से त्वचा के नेचुरल ऑयल्स निकल जाते हैं और चेहरा बेजान नजर आने लगता है। इस वजह से त्वचा एक्स्ट्रा ऑयल का प्रोडक्शन करता है ताकि नमी बने रहे और इस वजह से पिंपल्स की समस्या बढ़ जाती है।

सनस्क्रीन नहीं लगना
कई महिलाओं को लगता है कि सनस्क्रीन लगाने से कोई खास फायदा नहीं होता है। आप इस तरह की गलती न करें। सनस्क्रीन आपको सूरज से निकलने वाली हानिकारक किरणों से बचाने का काम करता है। सनस्क्रीन नहीं लगाने से टेनिंग, सनबर्न की समस्या हो सकती है। इसके अलावा यह स्किन कैंसर के खतरे को भी कम करता है।

यह भी पढ़ें: फलों और सब्जियों के छिलकों में छिपे हैं ब्यूटी सीक्रेट, समझिए कैसे काम आएंगे
हैवी मॉश्चराइजर
गर्मी में हैवी मॉश्चराइजर नहीं लगाना चाहिए। इससे त्वचा चिपचिपी और ऑयली बन सकती है। साथ ही पिंपल्स का खतरा भी बढ़ जाता है। इस मौसम में वॉटर बेस्ड या लाइटवेट मॉश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए।

एक्सफोलिएशन न करना
गर्मी में धूप और धूल की वजह से त्वचा को हफ्ते में दो बार एक्सफोलिएट जरूर करना चाहिए। एक्सफोलिएशन करने से डेड स्किन निकल जाती है और त्वचा में निखार नजर आता है। त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिए आप क्लींजर का इस्तेमाल कर सकते हैं।