logo

मूड

ट्रेंडिंग:

महिला की नाक से निकला 1 इंच लंबा कीड़ा, डॉक्टर्स भी हुए हैरान

ग्रीस में एक महिला की छींकते समय नाक से एक इंच लंबा कीड़ा निकला। इस घटना ने डॉक्टर्स को भी हैरान कर दिया।

worm

कीड़ा, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

जब भी हमें सर्दी या जुकाम होता है तो नाक से पानी से पानी आने लगता है। क्या आपने कभी सुना है कि छींकते समय किसी की नाक से कीड़ा निकला है लेकिन यह सच है। इस खबर को सुनने के बाद कोई भी हैरान हो सकता है। यह घटना ग्रीक की है। वहां रहने वाली एक महिला की नाक से छींकते समय एक इंच लंबा कीड़ा निकला। इस घटना ने डॉक्टरों को भी हैरान कर दिया है।

 

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक ग्रीस की 58 साल की महिला के साथ अजीब घटना हुई जब वह अपने खेत पर सितंबर के महीने में काम कर रही थीं। उनके आसपास भेड़ें चर रही थीं। उस दौरान उनके चेहरे के आसपास कई मक्खियां भिनभिना रही थीं लेकिन उन्होंने इस बात को नजरअंदाज कर दिया।

 

यह भी पढ़ें: फलों और सब्जियों के छिलकों में छिपे हैं ब्यूटी सीक्रेट, समझिए कैसे काम आएंगे

महिला की नाक से निकले 10 लार्वा और 1 प्यूपा

एक हफ्ते के बाद महिला को साइनस की समस्या हो रही थी। उन्हें हल्का फुल्की सर्दी थी इसके अलावा कोई लक्षण नहीं था। 15 अक्टूबर के बाद सब कुछ बदल गया। जब वह छींक रही थी तब उनके नाक से छोटा सा कीड़ा बाहर निकला और वह तुरंत डॉक्टर के पास पहुंचीं।

 

ENT विशेषज्ञ ने महिला की सर्जरी की और उनके नाक के अंदर से 10 लार्वा, एक प्यूपा निकाला। महिला के नाक से निकलने वाले कीड़े भेड़ों में पाए जाने वाले शीप बॉप फ्लाई के लार्वा थे। इस कीड़े को साइंस में Oestrus ovis कहा जाता है। ये कीड़े आमतौर पर भेड़ और बकरियों में पाए जाते हैं। इनका संक्रमण इंसानों में होना बहुत ही दुर्लभ है। 

 

यह भी पढ़ें: स्ट्रेस में ओवर ईटिंग से शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है? जानिए बचने का तरीका

महिला के साथ ऐसा क्यों हुआ?

डॉक्टर ने बताया कि महिला की नाक के अंदर सेप्टम डिविएशन था। इस कारण नाक में ऐसा वातावरण बना जिसकी वजह से ये लार्वा जिंदा रह सके और बढ़ने लगे। आमतौर पर इंसानों की नाक में ऐसे कीड़े ज्यादा देर तक जिंदा नहीं रह पाते हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि ऐसा होना बहुत दुर्लभ है। हालांकि अब महिला पूरी तरह से ठीक हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति पशुओं के आसपास काम करता है और उसे लंबे समय तक साइनस की समस्या रहती है तो उन्हें सतर्क रहना चाहिए।

Related Topic:#Health

और पढ़ें