गर्मी में तेज धूप, प्रदूषण और पसीने की वजह से त्वचा डल और बेजान नजर आती है। इस मौसम में लोगों को सबसे ज्यादा टेनिंग की समस्या होता है। इसके अलावा गर्मी और उमस की वजह से एक्ने, खुजली और रैशेज की समस्या भी बढ़ जाती है।
खासतौर से जिनकी ऑयली स्किन होती है उन्हें ज्यादा परेशानियां होती हैं। ऐसे में त्वचा का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। गर्मियों में त्वचा का प्राकृतिक निखार बनाए रखने के लिए ये घरेलू फेस पैक लगा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: गर्मी में झटपट बनाएं प्रोटीन से भरपूर तोफू सलाद, नहीं बढ़ेगा वजन
घर पर बनाएं ये फेस पैक
केला और हनी का पैक
अगर आपकी त्वचा ड्राई है तो चेहरे पर केले और हनी का मास्क लगाएं। इससे त्वचा में नमी बनी रहती है। इसे बनाने के लिए आपको पक्के हुए केले को मैश करना है, उसमें वेजिटेबल ऑयल और शहद मिलाना है। इस मास्क को अपने चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगा कर रखें और बाद में धो लें। इस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार करें। त्वचा में आपको निखार दिखेगा।
खीरा और एलोवेरा जेल
खीरा और एलोवेरा जेल का फेस पैक त्वचा को तरोताजा रखने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए आपको आधे खीरे को पीसे लेना है, उसमें आधा चम्मच एलोवेरा जेल और 3 से 4 बूंदे लैवेंडर ऑयल डालें। इस फेस पैक को 20 मिनट के लिए लगाकर रखें। इस फेस पैक को लगाने से टेनिंग की समस्या दूर होगी।
यह भी पढ़ें: हंतावायरस से 3 लोगों की मौत, कैसे फैलता है संक्रमण? जानिए बचाव का तरीका
ओटमील और टमाटर
ओटमील और टमाटर का पेस्ट भी चेहरे पर लगा सकते हैं। ये पेस्ट स्क्रब की तरह काम करता है। ओटमील त्वचा को एक्सफोलिएट और क्लींज करने का काम करता है। जबकि टमाटर त्वचा के पोर्स को बंद करने का काम करता है।
दही और ओटमील
धूप की वजह से त्वचा टेनिंग की समस्या हो गई है। त्वचा को चमकदार बनाने रखने के लिए आप इस मिश्रण का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप ओटमील और खट्टे दही का इस्तेमाल करें। इस मिश्रण में पीसा हुआ खीरा भी डाल दें। इन सभी चीजों को मिलाकर पैक तैयार कर लें। इस फेस पैक को लगाने से त्वचा में मुंहासे नहीं होंगे।