गर्मी के मौसम में लोग हल्का खाना पसंद करते हैं। अगर आप भी अपने सुबह के नाश्ते को प्रोटीन से भरपूर बनना चाहते हैं तो हम आपको तोफू सलाद की रेसिपी बता रहे हैं। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ वजन घटाने में भी मदद करता है।
तोफू एक प्लांट बेस्ड प्रोटीन है जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस सलाद को तैयार करने के लिए खीरा, पालक, सलाद के पत्ते चाहिए। इस सलाद में प्रोटीन की भरपूर मात्रा है जो आपको दिनभर एनर्जी देगा। तोफू सलाद पनीर सलाद से खाने में हल्का होता है। ये कैलोरी को बर्न करने में मदद करता है। साथ ही इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है। आइए जानते हैं इसे कैसे बना सकते हैं?
यह भी पढ़ें: हंतावायरस से 3 लोगों की मौत, कैसे फैलता है संक्रमण? जानिए बचाव का तरीका
तोफू सलाद बनाने की रेसिपी
1 कप टोफू
1 कप कटे हुए सलाद के पत्ते
आधा कप पालक के पत्ते
1 छोटा सा खीरा
1 चम्मच सूरज मूखी के बीज
1 चम्मच ऑलिव ऑयल
1 चम्मच नींबू का रस
थोड़ा सा काला नमक
बनाने की विधि
सबसे पहले तोफू को गोल्डन ब्राउन होने तक पका लें।
सभी सब्जियों को अच्छे से धोकर काट लें।
एक कटोरे में ऑलिव ऑयल, नींबू का रस, नमक, काली मिर्च को अच्छे से मिल लें और फिर तोफू डाले। सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर कर परोसे।
यह भी पढ़ें: रात में लेट सोना या सुबह जल्दी उठना, क्या है शरीर के लिए फायदेमंद?
तोफू सलाद खाने के फायदे
तोफू सलाद में प्रोटीन, फाइबर और नमी बनाए रखने वाली सब्जियों को शामिल किया गया है। ये सलाद लंच के लिए बहुत फायदेमंद है। तोफू में प्रोटीन और कैल्शियम होता है और हरी सब्जियों में विटामिन और मिनरल्स होता है जो कैलोरी को नियंत्रित रखने का काम करता है। यह आपके पाचन के लिए अच्छा होता है। इसके सेवन से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है।