सेडेंटरी लाइफस्टाइल का असर हमारे स्वास्थ्य पर सबसे ज्यादा पड़ता है। आज के समय में जो लोग भी डेस्क जॉब कर रहे हैं। वे लोग फिजिकल एक्सरसाइज न के बराबर करते हैं। घंटों एक ही जगह बैठकर काम करते हैं। ये आदत आपकी सेहत के लिए बहुत खतरनाक है। स्टडी के पाया गया कि जो लोग अक्सर बैठे रहते हैं। उनमें कोलोन कैंसर होने का खतरा 24% तक उन लोगों के मुकाबले ज्यादा रहता है जो बहुत कम देर बैठते हैं।
स्टडी में 91, 292 लोगों के डेटा का विश्लेषण किया है। शोधकर्ताओं ने पाया कि हर अतिरिक्त 1 घंटे बैठे रहने से कैंसर से मृत्यु का खतरा 10% तक बढ़ जाता है। अगर आप हर एक घंटे में 2 से 5 मिनट के लिए चले फिरे तो कैंसर के खतरे को 19% तक कम कर सकते हैं। एक अन्य स्टडी में पाया गया कि अगर आप लंबे समय तक बैठकर टीवी देखते हैं तो कोलोन कैंसर होने का खतरा 54% तक बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें: बार-बार धोने के बाद भी कपड़ों से नहीं जा रही पसीने की बदबू? अपनाएं ये घेरलू उपाय
लंबे समय तक बैठने से बढ़ता है कोलोन कैंसर का खतरा
ऑफिस में लंबे समय तक बैठना या दिनभर यूं ही एक जगह पर लंबे समय तक बैठने से कैंसर का खतरा 24% तक बढ़ सकता है। एक विश्लेषण में पाया गया कि अगर कोई व्यक्ति अपने पहले से बैठे रहने के समय के अलावा हर दिन 2 घंटे अधिक बैठता है तो कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा 3% तक बढ़ जाता है।
कैंसर का खतरा क्यों बढ़ता है?
शोधकर्ताओं के अनुसार लंबे समय तक बैठे रहने से शरीर हाइपरइंसुलिज्म की परिस्थिति में पहुंच जाता है। इस दौरान शरीर बहुत ज्यादा मात्रा में इंसुलिन बनाने लगता है या फिर इंसुलिन रेजिस्टेंट हो जाता है। इन दोनों स्थितियों में बड़ी आंत में कैंसर वाले सेल्स की ग्रोथ बढ़ जाती है। इसके अलावा लंबे समय तक बैठे रहने से मेटाबॉलिज्म भी स्लो हो जाता है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक एक व्यक्ति को पूरे हफ्ते में 150 मिनट एक्सरसाइज करना चाहिए। व्यायाम करने से हृदय संबंधी बीमारियां, डायबिटीज और कुछ कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है लेकिन बहुत कम ही लोग इस टारगेट को पूरा कर पाते हैं। ज्यादातर लोग दिन में 16 घंटे बैठकर बिता देते हैं।
यह भी पढ़ें: बार-बार पीले पड़ जाते हैं सफेद कपड़े? जानिए बचाव के तरीके
कैसे कैंसर से बचाव करें?
Harvard Health के मुताबिक कोलोन कैंसर के खतरे को कम करने के लिए फिजिकल एक्टिविटी करें, अधिक मात्रा में फाइबर खाएं, अपने वजन का ध्यान रखें, स्मोकिंग से परहेज करें और शराब कम पिएं। फाइबर खाने से पाचन तंत्र बेहतर होता है। साथ ही शरीर से वेस्ट बाहर निकलता है। ये दोनों चीजें कोलोन कैंसर से सीधा संबंधित है। अपनी डाइट में मछली, तोफू, साबूत अनाज, फल और हरी सब्जियां खाएं। हर 6 महीने पर डॉक्टर से रेगुलर चेकअप करवाएं। रेगुलर चेकअप करवाने से बीमारी जल्दी पकड़ में आ आती है। रोजाना वॉक करें। इसके अलावा प्रोसेस्ड चीजों को खाने से परहेज करें।