मोटापा आपकी सेहत के लिए बहुत खतरनाक है। वजन बढ़ने के कारण बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। खासतौर से हृदय संबंधी बीमारियों के मामले तेजी से बढ़े जाते हैं। क्या आप जानते हैं आपकी कमर के साइज और हार्ट अटैक में सीधा संबंध है। इस बारे में हमने बेंगलुरु के एस्टर सीएमआई अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट और हार्ट विशेषज्ञ डॉक्टर संजय भट्ट से बात की।
डॉक्टर संजय भट्ट ने कहा, 'कमर का साइज आपके हार्ट अटैक के खतरे से सीधे जुड़ा होता है, क्योंकि इससे पता चलता है कि आपके शरीर के अंदर खासकर अंगों के आसपास, कितनी आंतरिक चर्बी (Visceral Fat) जमा है। यह चर्बी ब्लड प्रेशर बढ़ाती है, खराब कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाती है और ब्लड शुगर को बढ़ाती है। बड़ी कमर वाले लोगों का वजन भले ही सामान्य लगता हो लेकिन ऐसे लोगों के आंत की चर्बी अधिक होती है जिससे शरीर में सूजन बढ़ जाती है और धमनियां सख्त हो जाती हैं।
यह भी पढ़ें: घर के अंदर मौजूद ओजोन, कैसे खराब कर रहा है आपका खून?
महिलाओं और पुरुषों में कब है खतरे की बात?
पुरुषों के लिए 40 इंच से ऊपर की कमर का आकार उच्च जोखिम माना जाता है। महिलाओं में 35 इंच से ऊपर की कमर का आकार जोखिम माना जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि कमर के आसपास चर्बी जमा होने से हृदय, रक्त वाहिकाओं और मेटाबॉल्जिम पर प्रभावित होता है। कमर के आसपास की चर्बी को कम करने के लिए स्वस्थ आहार लें, रोजाना व्यायाम करें, प्रोसेस्ड फूड के सेवन से बचना चाहिए।
हार्ट अटैक क्यों होता है?
दिल का दौरा तब पड़ता है जब दिल में ब्लड का फ्लो रूक जाता है। आमतौर पर धमनियों में प्लाक जमने लगता है जिसे एथेरोस्क्लेरोसिस कहा जाता है। ऐसे होने के पीछे मुख्य कारण हाई ब्ल्ड प्रेशर होता है जिसकी वजह से हार्ट पर दबाव बढ़ता है, हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण प्लाक जमता है और डायबिटीज के कारण ब्लड वेसल्स को नुकसान पहुंचता है।
इसके अलावा धूम्रपान करने की वजह से दिल की धमनियों को नुकसान पहुंचता है। मोटापे का कारण इन अंगों के आसपास फैट जमता है जिसकी वजह से खतरा अधिक बढ़ जाता है। तनाव और व्यायाम नहीं करने के कारण ब्लड प्रेशर पर असर पड़ता है। पारिवारिक इतिहास और उम्र भी एक अहम भूमिका निभाते हैं।
यह भी पढ़ें: 30s नहीं इस उम्र में महिलाओं में कम होने लगती हैं बोन डेंसिटी, डॉक्टर से समझें
कैसे हार्ट अटैक के खतरे से बच सकते है?
हार्ट अटैक से बचने के लिए स्वस्थ जीवनशैली को अपनाएं।
- डाइट में शुगर और फैट वाली चीजों का सेवन न करें।
- धूम्रपान और शराब का सेवन करने से बचें।।
- रोजाना आधे घंटे एक्सरसाइज करें।
- ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर की नियमित रूप से जांच कराएं।
- पर्याप्त मात्रा में नींद लें।
- तनाव को कम करने के लिए योग और मेडिटेशन करें।जीवनशैली में ये छोटे-छोटे बदलाव हार्ट अटैक के खतरे को कम करने में अहम भूमिका निभाते हैं।