logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कोलेस्ट्रॉल की दवाओं के भी हो सकते हैं साइड इफेक्ट, जानें कैसे करें कम?

हाई कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए लोग दवाइयों का सेवन करते हैं। क्या आप जानते हैं इन दवाओं के गंभीर साइडइफेक्ट्स भी होते हैं।

cholesterol

कोलेस्ट्रॉल की दवा है खतरनाक, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसे नियंत्रित करने वाली दवाओं के भी कुछ साइड इफेक्ट हो सकते हैं। बदलती जीवनशैली, बढ़ते तनाव और खान-पान में लापरवाही के कारण आजकल युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में दिल से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखना बेहद जरूरी है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने का पता आमतौर पर ब्लड टेस्ट से चलता है।

 

इसे कंट्रोल करने के लिए डॉक्टर जरूरत के हिसाब से दवाएं भी देते हैं। हालांकि, इन दवाओं के कुछ साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि कोलेस्ट्रॉल की दवाएं शरीर पर क्या असर डाल सकती हैं और इनके साइड इफेक्ट को कैसे कम किया जा सकता है।

 

 ये भी पढ़ें- ज्यादा एंटीबायोटिक लेना हो सकता है जानलेवा? समझिए कैसे

कैसे बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल?

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। ज्यादा तला-भुना खाना, फैट वाला खाना, बढ़ता वजन, धूम्रपान और शराब का सेवन कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के मुख्य कारण हो सकते हैं। इसके अलावा, उम्र बढ़ना और कुछ अन्य स्वास्थ्य संबंधी स्थितियां भी हाई कोलेस्ट्रॉल होने की वजह हो सकती हैं।

 

इससे क्या खतरा है?

शरीर में बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल रक्त वाहिकाओं में जम सकता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

किन चीजों को खाने से बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल?

तला-भुना खाना, फास्ट फूड, ज्यादा घी-मक्खन, लाल और प्रोसेस्ड मीट, क्रीम, चीज, केक-पेस्ट्री और ट्रांस फैट वाले पैकेज्ड फूड का अधिक सेवन खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकता है।

 

खराब और अच्छा कोलेस्ट्रॉल क्या होता है?

खराब (LDL) कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर धमनियों में जम सकता है, जबकि अच्छा (HDL) कोलेस्ट्रॉल खराब कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद करता है। इसलिए HDL को दिल के लिए फायदेमंद माना जाता है।

 

ये भी पढ़ें- क्या 9 टू 5 जॉब करने से हड्डियां हो रही है कमजोर? इन लक्षणों से करें पहचान

कोलेस्ट्रॉल की दवा के साइड इफेक्ट क्या हैं?

इसके बारे में हार्ट स्पेशलिस्ट और कार्डियोलाजिस्ट डॉक्टर अनुराग शर्मा का कहते हैं, 'स्टैटिन टैबलेट को बिना जरूरत के ज्यादा डोज लेने से नए मरीजों में शुगर बढ़ जाती है। इससे मरीजों में डायबिटीज होने की संभावना है। बढ़ते हुए कोलेस्ट्रॉल को बिना दवा खाए कम किया जा सकता है। आपको मीठा कम खाने की जरूरत है। व्यायाम रोजाना करना पड़ेगा। इसके अलावा फिश खा सकते हैं या फिश ऑयल के कैप्सूल खा सकते हैं। इससे आपके ओमेगा-3 एसिड बढ़ जाएंगे, जिससे कोलेस्ट्रॉल मेटाबॉलिज्म कंट्रोल हो जाता है।' 


और पढ़ें