महिलाओं को पीरियड्स से पहले मूड स्विंग्स, ब्लोटेड और थकान महसूस होती है। इस समय को प्रीमेन्स्ट्रुअल सिन्ड्रोम (PMS) कहा जाता है। 90% महिलाएं पीएमएस का अनुभन करती हैं। वहीं, 40% महिलाओं को तनाव महसूस होता है। हाल ही में मॉडल हैली बीबर ने बताया कि बेटी के जन्म के बाद उन्हें प्रीमेंस्ट्रुअल डिस्फोरिक डिसऑर्डर (PMDD) का सामना करना पड़ा। इसके बारे में ज्यादातर लोगों को पता नहीं है। आइए जानते हैं कि पीएमडीडी क्या होता है और यह पीएमएस से कितना अलग है?
PMDD यानी 'प्रीमेंस्ट्रुअल डिस्फोरिक डिसऑर्डर', 'प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम' (PMS) का एक गंभीर रूप है। पीरियड्स शुरू होने से हफ्ते या दो हफ्ते पहले इसके लक्षण दिखाई देने लगते हैं। इसका प्रभाव आपके रोजमर्रा के काम और रिश्तों पर पड़ता है। आप भावनात्मक रूप से भी परेशानी महसूस करती हैं। यह समस्या पीरियड्स आने वाली लगभग 3 से 8% महिलाओं को प्रभावित करती है।
यह भी पढ़ें: अगर आप भी पुष्कर मेला घूमने गए हैं, तो मेले के अलावा इन 4 जगहों पर जरूर जाएं
PMDD के लक्षण
- बहुत ज्यादा चिड़चिड़ापन, गुस्सा और मूड में बदलाव आना
- उदासी, निराशा, रोने का मन करना
- घबराहट महसूस करना
- हर पल बेचैनी महसूस होना
- तनाव
- ध्यान न लगना
- थकान, नींद के पैटर्न में बदलाव, अधिक खाना खाने की इच्छा
- ब्रेस्ट में हल्का दर्द, पेट फूलना, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द
- दोस्तों और परिवार से दूरी बना लेना
पीएमडीडी से पीड़ित महिलाओं का हार्मोनल लेवल सामान्य रहता है। The American College of Obstetricians and Gynecologists (ACOG) के मुताबिक PMS और PMDD दोनों में हार्मोनल उतार-चढ़ाव एक जैसा होता है। अंतर सिर्फ दोनों की इंटेसिटी का है। एस्ट्रोजन का लेवल कम होने से सेरोटोनिन (मूड का सामान्य रखने वाला ब्रेन केमिकल) पर प्रभाव पड़ता है। यह प्रोजेस्ट्रोन का बायप्रोडक्ट है जो दिमाग को शांत रहने का संकेत देता है। इसका कोई टेस्ट नहीं होता है। डॉक्टर आपके दो पीरियड साइकिल के लक्षणों पर निगरानी रखने के लिए कहते हैं। इसके अलावा वे थायरॉइड, एनिमिया, डिप्रेशन और एंग्जाइटी की भी चिंता करते हैं।
प्रीमेंस्ट्रुअल डिस्फोरिक डिसऑर्डर का इलाज क्या है?
- हेल्दी लाइफस्टाइल- नियमित एक्सरसाइज, अच्छी नींद, कैफीन, शराब और नमक का सेवन कम करें।
- एंटीडिप्रेसेंट्स
- थेरेपी- कॉग्निटिव बिहेवियरल थेरेपी स्थिति से निपटने में मदद करती है।
- सप्लीमेंट्स- कैल्शियम और विटामिन बी 6 कुछ महिलाओं के लिए मददगार हो सकते हैं। हालांकि इन चीजों को लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।
- हार्मोन स्प्रेसिंग मेडिसिन या सर्जरी का इस्तेमाल बहुत गंभीर मामलों में किया जाता है।
यह भी पढ़ें: सर्दियों में दिखना है स्टाइलिश, ऑफिस और कॉलेज के लिए पहनें इन रंगों के स्कार्फ
कब डॉक्टर की सलाह लें?
- पीएमडीडी के मुताबिक एकदम से मूड में बदलाव
- अगर पीरियड के एक या दो हफ्ते बाद लक्षण दिखना
- अगर आप खुद को नुकसान पहुंचाने का ख्याल रख रहा है तो तुरंत डॉक्टर की मदद लें।