आईवीएफ को मेडिकल की भाषा में 'इन विट्रो फर्टिलाइजेशन' कहा जाता है। यह एक मेडिकल प्रक्रिया है जिसकी मदद से वे महिलाएं मां बन सकती हैं जो विभिन्न कारणों से प्राकृतिक रूप से गर्भधारण नहीं कर पाती हैं। आईवीएफ उन लोगों के लिए वरदान है जिन कपल्स की गोद सालों से सुनी थी।
इनफर्टिलिटी की समस्या आज के समय में आम हो गई है। आज के दौर की महिलाओं में बच्चे पैदा करने की क्षमता यानी फर्टिलिटी रेट तेजी से घट रही है। भारत में फर्टिलिटी रेट 1.9 है। हालांकि सिर्फ भारत ही नहीं दुनियाभर में फर्टिलिटी रेट में गिरावट आई है। इसके पीछे मुख्य कारण खराब जीवनशाली है।
यह भी पढ़ें- 52 बूटी साड़ी या छापा प्रिंट, बिहार की लोक कला को दर्शाते हैं ये कपड़े
गर्भवस्था की सही उम्र क्या है?
पहले महिलाएं 20 से 25 साल की उम्र में शादी कर लेती थीं लेकिन अब करियर बनाने के चलते महिलाएं 30 से 35 की उम्र में शादी करती हैं। बढ़ती उम्र के साथ अंडों की गुणवता पर प्रभाव पड़ता है। डॉक्टर्स के मुताबिक, बच्चा पैदा करने की सही उम्र 25 से 35 साल के बीच होती है। इसके अलावा तनाव भरी जिंदगी, हार्मोनल प्रॉब्लम्स, मोटापा आदि समस्याएं हैं।
कब पड़ती है आईवीएफ की जरूरत?
आईवीएफ के जरिए इनफर्टिलिटी का इलाज होता है। आईवीएफ से पहले डॉक्टर अन्य ऑप्शन को चुनने की सलाह देता है। आईवीएफ डॉक्टर उन लोगों को सलाह देते हैं जो मुख्यरूप से 40 की उम्र में मां बनते हैं।
- फैलोपियन ट्यूब में डैमेज या ब्लॉकेज
- ओव्यूलेशन डिसऑर्डर
- एंडोमेट्रियोसिस
- यूटरिन फाइब्रॉयड
- पुरानी सर्जरी की वजह से प्रेग्नेंट नहीं हो सकते हैं।
- जेनेटिक डिसॉर्डर
आईवीएफ ट्रीटमेंट लेने से पहले जरूरी हैं ये टेस्ट
महिला और पुरुष किसी में भी समस्या हो सकती है। आईवीएफ ट्रीटमेंट के लिए हार्मोनल टेस्ट अल्ट्रासाउंड, ट्यूब टेस्ट (HSC)। यह टेस्ट बताते है कि फैलोपियन ट्यूब्स खुली हैं या नहीं। पुरुषों के लिए सीमेन एनालिसिस (जो स्पर्म काउंट को बताता है) टेस्ट है। अगर फ्लोपियन ट्यूब्स बंद है या स्पर्म काउंट कम है तो आईवीएफ एक अच्छा ऑप्शन है। अगर 35 साल की उम्र में एक साल तक बिना सुरक्षा के प्रेग्नेंट होने की कोशिश करती हैं लेकिन नहीं हो पा रही हैं तो इनफर्टिलिटी विशेषज्ञ से मिलें।
यह भी पढ़ें- एंग्जाइटी सिर्फ दिमाग ही नहीं, दिल और इम्यूनिटी पर भी डालती है असर
किस उम्र में अंडों को करवाना चाहिए फ्रीज?
अंडो को फ्रीज कराने की सही उम्र 30 से कम होनी चाहिए। क्योंकि 30 के बाद अंडों क्वॉलिटी धीरे धीरे गिरने लगती है। एग फ्रीजिंग एक अच्छा ऑप्शन हैं उन महिलाओं के लिए जो अपने करियर की वजह से देर से मां बननी चाहती हैं क्योंकि आपके अंडों की उम्र कम ही रहेगी।
Disclaimer: यह आर्टिकल इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों पर आधारित है। विस्तृत जानकारी के लिए आप अपने किसी डॉक्टर की सलाह लें।