logo

मूड

ट्रेंडिंग:

नौतपा के 9 दिन पड़ती है भीषण गर्मी, पहले से करें तैयारी और यूं रखें अपना ख्याल

मई के महीनों में नौतपा शब्द की खूब चर्चा हो रही है। लोगो उन 9 दिनों के बारे में जानते हैं जब तापमान सबसे अधिक रहता है। आइए जानते है क्या होता है नौतपा?

Heat Stroke

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Freepik

मई के महीने में भीषण गर्मी पड़ रही है। अधिक तापमान की वजह से लू चलने का खतरा बढ़ जाता है। लोग इस गर्मी से बचने के लिए तमाम तरह के उपाय अपना रहे हैं। घर पर लोग गर्मी से बचने के लिए कूलर, पंखे और ऐसी का इस्तेमाल कर रहे हैं। साथ ही अपने खान पाने में भी बदलाव कर रहे हैं।

 

मई में तापमान बढ़ने के साथ नौतपा शब्द की भी खूब चर्चा हो रही है। आखिर क्या होता है नौतपा? और इससे बचने के लिए पहले से ही तैयारी क्यों शुरू कर देते हैं।

 

यह भी पढ़ें: Ebola पर जारी हुई कोरोना जैसी अडवाइजरी, लक्षण दिखें तो तुरंत दें सूचना

क्या होता है नौतपा?

नौतपा उन दिनों को माना जाता है जब सूरज की किरणें सीधा धरती पर पड़ती है जिसकी वजह से गर्मी अपने चरम पर होती है। इन दिनों को सबसे मुश्किल समय माना जाता है। इसका सिर्फ वैज्ञानिक ही नहीं ज्योतिष महत्व भी है। माना जाता है जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है तब से 9 दिनों तक नौतपा कहलाता है। इस बार 25 मई से 2 जून तक नौतपा है। इन दिनों को सबसे ज्यादा गर्म दिन माना जाता है।

 

नौतपा के दौरान लू और हीट स्ट्रोक का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। इस मौसम में सबसे ज्यादा बच्चे और बुजुर्ग लोग बीमार पड़ते हैं। तेज धूप और गर्म हवाएं शरीर का तापमान बढ़ाने का काम करती है। इसी वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। डिहाइड्रेशन की समस्या आम हो जाती है।

 

यह भी पढ़ें: चिलचिलाती गर्मी में बेअसर AC, रात को नहीं आ रही हैं नींद, डॉक्टर से जानें कारण

नौतपा से बचने के लिए क्या तैयारियां करें

इस मौसम में हिहाइड्रेशन की समस्या सबसे आम है। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए हर थोड़ी-थोड़ी पर पानी पीते रहना चाहिए। इसके अलावा मौसमी फलों का सेवन करें। इसके अलावा नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ जैसी चीजों को पिएं।

जरूरत न हो तो घर से बाहर 12 से 4 बजे तक न निकलें।

धूप में निकल रहे हैं तो टोपी, छता लेकर जाए। सिर को टोपी, स्कार्फ, दुपट्टे से ढककर रखें।

गर्मी में सूती के हल्के कपड़े पहनें ।

 

Related Topic:

और पढ़ें