logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Ebola पर जारी हुई कोरोना जैसी अडवाइजरी, लक्षण दिखें तो तुरंत दें सूचना

इबोला एक जानलेवा वायरस है। इस वायरस को भारत में फैलने से रोकने के लिए सरकार ने हेल्थ अडवाइजरी जारी कर दी है।

 image generated with an help of ai advisory on ebola

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: AI

इबोला वाइयरस को लेकर डीजीएचएस (DGHS) ने हेल्थ अडवाइजरी जारी कर दी है। हालांकि अभी तक भारत में इस वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण मंत्रालय ने अपनी अडवाइजरी में कहा कि इबोला से प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों को नियमों का पालन करना होगा। इस अडवाइजरी में डीआर कांगो, युगांडा और दक्षिण सूडान से आ रहे यात्रियों को शामिल किया गया है क्योंक ये हाई रिस्क वाले देश है। अगर यात्रा करने वाले यात्रियों में अगर इबोला वायरस का लक्षण दिखाई देता है तो उन्हें नियमों का पालन करना होगा। 

 

इबोला वायरस को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा निगरानी बढ़ा दी गई है। सरकार ने एहतियात के तौर पर ये कदम उठाए हैं ताकि वायरस को फैलने से रोका जा सके। 

 

यह भी पढ़ें: चिलचिलाती गर्मी में बेअसर AC, रात को नहीं आ रही हैं नींद, डॉक्टर से जानें कारण

इबोला वायरस के लक्षणों को न करें इग्नोर

इन देशों से आने वाले यात्रियों में अगर बुखार, कमजोरी, थकान, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, उल्टी, दस्त, गले में खराश और अकारण खून बहने के लक्षण दिखाई देते हैं तो इस नजरअंदाज न करें। एयरपोर्ट हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (APHO) ने लोगों से अपील है कि अगर किसी व्यक्ति को लगता है कि किसी इबोला संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आ गया तो इमिग्रेशन क्लीयरेंस लेने से पहले ही एयरपोर्ट पर मौजूद हेल्थ ऑफिसर को सूचित करें या हेल्थ डेस्क से संपर्क करें। इसके अलावा अगर किसी व्यक्ति में यात्रा के दौरान इबोला के लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो तुरंत इसकी जानकारी मेडिकल टीम को देनी होगी।

 

 

21 दिनों तक रहना होगा सावधान

 

इबोला वायरस के लक्षण दिखाई देने में समय लग सकता है इसलिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने 21 दिनों का विंडो पीरियड रखा है। अगर किसी व्यक्ति को घर पहुंचने के बाद किसी प्रकार के लक्षण दिखाई देते हैं तो तुरंत डॉक्टर से इलाज करवाएं। साथ ही अपने यात्रा के बारे में भी जानकारी दें।

 

यह भी पढ़ें: गर्मी में काम करना सेहत के लिए खतरनाक, हो सकती हैं ये परेशानियां

कैसे करें बचाव?

यह एक जानलेवा वायरस है जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। अभी तक इसका कोई इलाज नहीं है। आप इस बीमारी से बचाव करके ही खुद को सुरक्षित रह सकते हैं।

  • संक्रमित व्यक्ति से दूर रहें।
  • हाथों को बार-बार साबुन से धोएं।
  • भीड़ भाड़ वाली जगहों से बचें।
  • संक्रमित जानवरों के संपर्क से बचें।
  • लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।


और पढ़ें