logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गर्मी में काम करना सेहत के लिए खतरनाक, हो सकती हैं ये परेशानियां

गर्मी में धूप में चलना या काम करना सेहत के लिए खतरनाक है। आइए जानते हैं धूप में लंबे समय तक रहने से शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता और इससे कैसे बच सकते हैं?

image created by ai people suffering from heat

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: AI

देशभर में भीषण गर्मी पड़ रही है। इस समय दिल्ली समेत अन्य राज्यों में तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है। लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। सुबह 8 बजे से चिलचिलाती धूप और गर्म हवाएं चलने लगती हैं। गर्मी और लू से बचने से लिए लोग तमाम तरह के उपाय कर रहे हैं। 

 

हेल्थ विशेषज्ञों के मुताबिक धूप में घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। ये समय उन लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक है जो बाहर काम करते हैं। इन लोगों को लू और हीट स्ट्रोक होने का खतरा ज्यादा रहता है। बाहर काम करने वाले लोगों को अपनी सेहत का ज्यादा ख्याल चाहिए। आइए जानते हैं जो लोग लगातार धूप में काम कर रहे हैं। उनकी सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता है?

 

यह भी पढ़ें: स्किन केयर रूटीन के नाम पर बर्बाद न करें त्वचा? अपनाएं सही घरेलू नुस्खे

गर्मी में रहने से हो सकती हैं ये परेशानियां

डिहाइड्रेशन

 

दोपहर के समय में गर्मी अपने चरम पर होती है। जब हम घर से बाहर निकलते हैं तब शरीर ठंडा रहता है। जैसे ही आप घर से बाहर निकलते हैं तो तुरंत पसीना आने लगता है। इस वजह से प्यास अधिक लगती है और थकान महसूस होती है।

 

थकान और कमजोरी

 

डिहाइड्रेशन की वजह से थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है। कई बार ऐहसास नहीं होता है लेकिन इस वजह से सिरदर्द और चक्कर भी आने लगता है।

 

हीट एग्जॉशन

 

गर्मी की वजह से शरीर का तापमान बढ़ जाता है। इस दौरान शरीर में पानी की कमी हो जाती है। हीट एग्जॉशन के कारण मांस पेशियों में दर्द, ऐंठन, सिर दर्द, चक्कर आने की समस्या होती है। हीट एग्जॉशन से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहे। साथ ही पानी वाली चीजों का भी सेवन करते रहना चाहिए।

 

हीट स्ट्रोक

 

अगर हीट एग्जॉशन ज्यादा देर तक रहता है तो हीट स्ट्रोक में बदल जाता है। अगर किसी व्यक्ति के शरीर का तापमान 104 डिग्री हो जाता है तो उसे हीट स्ट्रोक कहा जाता है। हीट स्ट्रोक होने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाए।

 

यह भी पढ़ें: कम नींद दिमाग पर डालती है असर, डॉक्टर से समझिए कैसे?

डॉक्टर क्या कहते हैं?

दिल्ली के एम्स (AIIMS) अस्पताल के चिकित्सा विभाग के प्रोफेसर और डॉक्टर नवल विक्रम  के मुताबिक अगर आपको धूप में घर से बाहर निकलना पड़ रहा है तो सिर को टोपी, स्कार्फ, दुपट्टे या गमछे से ढककर रखें।

  • अगर आप बाहर घंटे या 2 घंटे काम कर रहे हैं तो बीच में 15 मिनट का ब्रेक लें ताकि शरीर का तापमान सामान्य हो सके।
  • थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहना चाहिए। पानी पीने से पसीना आता है जिसका मतलब शरीर का तापमान सामान्य है। पसीना नहीं आना परेशानी की बात हो सकती है।
  • मौसमी फल खाएं। इन फलों को खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। साथ ही पोषण भी मिलेगा।

Related Topic:#ही#Health

और पढ़ें