logo

ट्रेंडिंग:

जनवरी को कहा जाता है 'डिवोर्स मंथ', साल के पहले महीने में क्यों टूटती है शादी?

जनवरी साल का पहला महीना होता है। क्या आप जानते हैं इसे डिवोर्स मंथ क्यों हो जाता है?

divorce

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: freepik

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

जनवरी साल का पहला महीना होता है। इस महीने को लोग अपनी नई शुरुआत की तरह मानते हैं। नए साल पर कई लोग रेजोल्यूशन को आगे बढ़ाते हैं। पहले महीने में कुछ लोग नए संकल्प लेते हैं। ये सभी बातें हम सभी जानते हैं।

 

इन सब के बीच कुछ लोगों को यह ऐहसास होता है कि वह जिस शादी में रह रहे हैं वह उसमें खुश नहीं हैं। नए साल की शुरुआत में कई लोग अपने जीवन में बदलाव चाहते हैं। शादी से बाहर निकलने के बाद उनकी जिनकी बदल जाती है। यही वजह है कि जनवरी को अनऑफिशियल डिवोर्स मंथ कहा जाता है। आइए जानते हैं जनवरी में रिश्ता टूटने का मुख्य कारण क्या है?

 

यह भी पढ़ें- ठंड में हीटर चलाना हो सकता है खतरनाक, आंखों से लेकर त्वचा तक को होता है नुकसान

क्यों कहा जाता है तलाक का महीना?

जनवरी के महीने में नई शुरुआत की चाहत होती है। कई लोग एक नाखुश शादी से बाहर निकलने के लिए इसे अपनी सबसे बड़ी प्राथमिकता बना लेते हैं। कुछ स्टडी के मुताबिक नए साल में लोग पुराने दुखों से पीछे छोड़ने सही मानते हैं।

क्या कहती है रिसर्च?

वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी की एक स्टडी के मुताबिक जनवरी में तलाक के केस करीब 33% तक बढ़ जाते हैं। जबकि नवंबर और दिसंबर के महीने में केस लगभग 50% तक कम हो जाते हैं। 2001 से 2015 तक अमेरिका के कई राज्यों के डेटा का विश्लेषण करने पर यह पैटर्न हर साल और हर जगह लगभग एक-सा पाया गया।

ऐसा क्यों होता है?

दरअसल नवंबर और दिसंबर के महीने में लोग त्योहार, परिवार और बच्चों की वजह से रिश्ते तोड़ने का फैसला टाल देते हैं। जनवरी आते ही लोग अपने जीवन के बारे में दोबारा सोचते हैं। जनवरी के महीन में वकीलों के पास तलाक से जुड़े केस 25 से 30% तक ज्यादा आता है। इतना ही नहीं हर बार की तरह इस बार भी 2025 में डिवोर्स और कैसे डिवोर्स ले सकते हैं जैसे शब्दों की इंटरनेट सर्च अचानक बढ़ गई थी।

 

यह भी पढ़ें- सर्दी में आपके हाथ-पैर भी बर्फ की तरह ठंडे रहते हैं? जानिए वजह

क्या सभी लोग ऐसा मानते हैं?

नहीं कुछ विशेषज्ञ इस दावे से सहमत नहीं है कि जनवरी में ही सबसे ज्यादा तलाक होते हैं। सैन डिएगो की Wilkinson and Finkbeiner लॉ फर्म के सह-संस्थापक डेविड के. विल्किंसन ने कहा कि तलाक की संख्या कई कारणों पर भी निर्भर करती है। सिर्फ महीने पर नहीं। उन्होंने आगे कहा कि जनवरी में तलाक के बारे में सोचना शुरू करते हैं तो मार्च असल में तलाक फाइल करने का ज्यादा व्यस्त महीना हो सकता है।

तलाक के कारण

  • विचारों का न मिलना।
  • आपसी मतभेद।
  • पैसों को लेकर झगड़े।
  • पार्टनर का धोखा देना।
Related Topic:#Divorce

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap