इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस' (INDIA) गठबंधन की पिछली मीटिंग 23 जून को हुई थी। इस मीटिंग में कुल 21 पार्टियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। आम आदमी पार्टी (AAP) और द्रविड़ मुनेत्र कड़कम (DMK) ने इस मीटिंग से दूरी बनाई थी। अब एक बार फिर से ये दोनों दल INDIA गठबंधन के साथ दिख रहे हैं। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (
SIR
) और चुनाव से जुड़े अन्य मुद्दों पर INDIA गठबंधन की ओर से भारत के चीफ जस्टिस (CJI) को एक चिट्ठी लिखी गई है। INDIA गठबंधन में शामिल कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि इस पर DMK और AAP ने भी दस्तखत किए हैं। यह दिखाता है कि AAP और DMK जैसे दल चाहकर भी INDIA गठबंधन से दूरी नहीं बना पा रहे हैं।
फिलहाल, इस चिट्ठी के बारे में जानकारी नहीं दी गई है कि इसमें क्या लिखा गया है और CJI से इसमें क्या मांग की गई है। बस इतना बताया गया है कि यह SIR और चुनावी प्रक्रिया के बारे में है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया है कि CJI को चिट्ठी लिखने का फैसला 8 जून को हुई बैठक में ही लिया गया था। उस मीटिंग में 21 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के अलावा एक निर्दलीय सदस्य भी शामिल हुए थे। अब इस संयुक्त पत्र पर कुल 23 दलों ने दस्तखत किए हैं और इसे CJI को आज भेजा जाएगा।
यह भी पढ़ें: इस्तीफा वापस लेकर लौटे IAS रिंकू सिंह ने BJP नेता को मारा थप्पड़? देखें VIDEO
साथ आई DMK और AAP
जयराम रमेश के इसी X पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए TMC के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने लिखा है, 'INDIA की ओर अच्छी शुरुआ हुई है और इस बार CJI को लिखी गई चिट्ठी पर AAP और डीएमके ने भी दस्तखत किए हैं।' इसका मतलब है कि भले ही दोनों गठबंधन खुद को INDIA से अलग बता रहे हों लेकिन मुद्दों के आधार पर वे साथ ही हैं।
यह भी पढ़ें: आखिरी वक्त का बदलाव करा रहा नुकसान, पंजाब, UP में वही गलती दोहरा रही कांग्रेस?
इस बारे में DMK के प्रवक्ता सर्वनन अन्नादुराई ने कहा है, 'DMK ने इस लेटर पर दस्तखत किए हैं क्योंकि SIR की प्रक्रिया एकतरफा है। यह प्रक्रिया लोकतंत्र विरोधी है। यह लोगों को वोटिंग की प्रक्रिया से बाहर करती है जबकि लोगों को इस प्रक्रिया से जोड़ना होता है। यूनिवर्सिसल अडल्ट फ्रैंचाइज के आधार पर ही लोकतंत्र काम करता है लेकिन यहां तो SIR के जरिए मतदाताओं को ही वोटर लिस्ट से बाहर किया जा रहा है। हमने इसके दुष्परिणाम बिहार, बंगाल और कई अन्य राज्यों में देखे भी हैं। इसलिए हमने इस पर दस्तखत किए हैं कि SIR जैसी प्रक्रिया नहीं होनी चाहिए।'
दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 के बाद ही आम आदमी पार्टी (AAP) ने एलान कर दिया था कि अब वह INDIA गठबंधन का हिस्सा नहीं है। वहीं, तमिलनाडु में चुनाव नतीजे आने के तुरंत बाद ही DMK और कांग्रेस का गठबंधन टूट गया। इसके बाद से DMK कांग्रेस से नाराज है और उसने लोकसभा में अपने सांसदों को कांग्रेस से अलग बैठाने का भी इंतजाम कर लिया है। इस बीच दोनों दलों का इस लेटर पर दस्तखत करने का मतलब है कि अभी भी थोड़ी बहुत उम्मीद बाकी है और आगे आने वाले समय में भी इन दलों के साथ रहने की गुंजाइश बची हुई है।