logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'डॉक्टर, बिजनेसमैन...' सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर 500 महिलाओं को ठगा

दिल्ली की एक महिला से फेक प्रोफाइल के जरिए एक व्यक्ति ने करीब 7 लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद जब आरोपी पकड़ा गया तो पता चला वह अब तक 500 महिलाओं को अपना शिकार बना चुका है।

Police arrested scammer

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

दिल्ली के दक्षिणी पश्चिमी जिले की साइबर थाने की टीम ने ठगी के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी आनंद महिलाओं को  हनी ट्रैप करने में माहिर खिलाड़ी था। वह फेक सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप प्रोफाइल के जरिए इसने 500 से ज्यादा महिलाओं को टारगेट कर चुका है और उनसे करीब 2 करोड़ रुपये की ठगी कर चुका है। वह खुद को कभी व्यापारी तो कभी डॉक्टर बताकर महिलाओं को ठगता था। 

 

जानकारी के अनुसार, आनंद पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले का रहने वाला है। उसकी उम्र 35 साल है और वह अब तक 500 महिलाओं को अपना शिकार बना चुका है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने ठगी की वारदातों को अंजाम देने के लिए इसने डेटिंग और मैट्रिमोनियल एप्लीकेशंस पर फेक प्रोफाइल बनाए। इन्हीं के जरिए वह महिलाओं से जुड़ता था और फिर उन्हें अपना शिकार बनाता था। 

 

यह भी पढ़ें: शाही खजाने के नाम पर करोड़ों की ठगी, हैदराबाद में हुआ बड़ा कांड

प्यार में फंसाकर ठगी

पुलिस ने बताया कि डेटिंग ऐप्स के जरिए आरोपी महिलाओं को प्यार के जाल में फंसाता था और उनसे कई तरह के वादे करता था। वह पहले महिलाओं को अपने प्यार में फंसाता और उनका विश्वास जीतता। इसके बाद वह उन्हें शादी के लिए प्रपोज करता और जब महिलाएं उस पर विश्वास कर लेती तो वह मेडिकल इमरजेंसी बताकर उनके पैसे लेता और फिर गायब हो जाता। कई महिलाओं से उसने बिजनेस लॉस के नाम पर ठगी की है। पुलिस ने बताया कि वह महिलाओं को प्राइवेट कंटेट वायरल करने की धमकी देकर भी ठगी करता था। 

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी के पास से चार स्मार्टफोन, आठ सिम कार्ड, तीन डेबिट कार्ड, चार सोने के ब्रेसलेट, पांच सोने की चेन बरामद किए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि वह पहले भी इस तरह के क्राइम में शामिल पाया गया है। 

 

पुलिस ने यह कार्रवाई दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में एक पीड़िता की शिकायत पर की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की अलग-अलग धाराओं में FIR दर्ज की है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया था कि वैभव अरोड़ा नाम से एक फेक इंस्टाग्राम प्रोफाइल के जरिए उससे लगभग ने सात लाख की ठगी की गई है। 

 

यह भी पढ़ें: ट्रेन से कट गया था आदमी, उसे देखने गए 4 और लोग ट्रेन के नीचे आकर मरे

सोशल मीडिया के जरिए ट्रैक किया

महिला की शिकायत पर एक स्पेशल टीम बनाकर आरोपी को पकड़ने की कोशिशें शुरू की गई।  टीम ने सोशल मीडिया अकाउंट, आइपी लॉग, मोबाइल नंबर और वित्तीय लेन-देन के रिकार्ड सहित डिजिटल फुटप्रिंट्स के जरिए आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की। जांच के दौरान, कई संदिग्ध मोबाइल नंबरों और सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान की गई और उनकी निगरानी की गई। इस दौरान पश्चिम बंगाल में आरोपी के दो मोबाईल नंबर एक्टिव हुए। पुलिस ने तमाम कोशिशों के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला है कि उसने अलग-अलग राज्यों में 500 महिलाओं को अपना शिकार बनाया है। 

Related Topic:#Delhi News

और पढ़ें