logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कहीं लू के थपेड़े, कहीं तेज बारिश, कहां अटक गया है मानसून?

उत्तर भारत के ज्यादातर राज्य भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से जूझ रहे हैं। कहीं बादल छा रहे हैं तो बारिश नहीं हो रही है। कब तक राहत मिलेगी, मानसून कहां पहुंचा, पढ़ें रिपोर्ट।

IMD Mausam Srinagar Masam PTI

श्रीनगर में रविवार को बारिश हुई है। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

देश के ज्यादातर राज्यों में लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं लेकिन लू के थपेड़े बरस रहे हैं। कई राज्यों में अभी लू के हालात बने रहेंगे। दक्षिण-पश्चिम मानसून आज मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक के बाकी हिस्सों, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ और इलाकों में आगे बढ़ गया है। 

अगले 48 घंटों में यह महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा के बाकी हिस्सों और छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार के कुछ और क्षेत्रों में आगे बढ़ने की अच्छी संभावना है। उत्तर भारत को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। दिल्ली-NCR के लोगों को भी कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। 

यह भी पढ़ें: गर्मी ने किया बेहाल, चादर-तकिया लेकर समुद्र के किनारे रेत पर सो रहे मुंबई के लोग

किन राज्यों में हीटवेव का खतरा है?

विदर्भ, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में अगले 4-5 दिनों तक लू चलने की संभावना है। विदर्भ में भीषण लू और गर्म रातें रहने की चेतावनी है। छत्तीसगढ़, तेलंगाना और बिहार के कुछ इलाकों में भी लू पड़ेगी। यूपी का बांदा सबसे गर्म शहर रहा, जहां 42.6°C तापमान दर्ज किया गया है।

दिल्ली-NCR में कैसा मौसम रहेगा?

दिल्ली में अगले 4 दिन आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। 22 जून को दोपहर और शाम में आंधी, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

कहां बारिश होगी?

इस हफ्ते उत्तर भारत, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। बारिश 7 से 20 सेंटीमटर तक हो सकती है। मेघालय में कहीं-कहीं 20 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटों में पश्चिम बंगाल और मेघालय के पहाड़ी इलाकों में भीषण बारिश हुई है। 

पूर्वोत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम?

23 से 28 जून तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में व्यापक बारिश होने की संभावना है। कई दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश और आंधी-बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

यह भी पढ़ें: SPF 15, 30 या 50, भीषण गर्मी में कौन सा सनस्क्रीन लगाना सही? डॉक्टर से जानें

दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम?

केरल, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तमिलनाडु में अगले कई दिनों तक अच्छी बारिश होगी। कुछ जगहों पर भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान और तेज हवाएं (40-60 किमी/घंटा) चल सकती हैं।

मौसम विभाग की चेतावनी क्या है?

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के कई हिस्सों में 22 से 27 जून तक समुद्र में तेज हवाएं और खराब मौसम रहने की संभावना है। मछुआरों को इन इलाकों में न जाने की सलाह दी गई है। 

 

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें