logo

मूड

ट्रेंडिंग:

फिर आने वाली है आफत! 29 मार्च तक आंधी, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी

आज से 29 मार्च तक देशभर में खासकर उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया है।

Rain

बारिश, Photo Credit: ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

देशभर में मौसम एक बार फिर खराब होने वाला है। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी, बिहार, पंजाब समेत करीब एक दर्ज राज्यों में बारिश और तूफान चलने की संभावना है। अगले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो दक्षिण भारत के एक से दो राज्यों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव रहेगा। वहीं, पूर्वोत्तर के अधिकांश राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने और भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है।

 

दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो यहां मौसम सुहावना बना हुआ है। मार्च के शुरुआत में बढ़ी हुई गर्मी से लोगों को राहत मिली है। दिन के समय धूप नजर आती है लेकिन ठंडी हवाओं के कारण उसका असर भी कम हो जाता है। कल यानी 26 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और दिल्ली में भी बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। 26 से 29 मार्च के बीच बारिश की संभावना जताई गई है और इसके साथ ही तेज हवाएं परेशानी बढ़ा सकती हैं। हालांकि, वायु प्रदूषण में कमी होगी। 

 

यह भी पढ़ें: ट्रंप का ईरान से हमला रोकने की बात कहना शांति नहीं बल्कि नैरेटिव गढ़ने की चाल है

आज का मौसम

पंजाब-हरियाणा में बारिश का अलर्ट

पंजाब और हरियाणा के किसानों के लिए खराब मौसम आफत बना हुआ है। बेमौसम बारिश और ओले गिरने से किसानों की फसलों को काफी नुकसान हो गया है और अभी भी किसानों के लिए राहत के संकेत नहीं हैं। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे के बाद एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में सक्रिय होने का पूर्वानुमान घोषित किया है, जिसका असर हरियाणा और पंजाब के मौसम पर पड़ेगा। इन दोनों राज्यों में 26 से 28 मार्च तक बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और ओले गिरने का भी पूर्वानुमान है। 

इन राज्यों में भी होगी बारिश

पंजाब और हरियाणा के अलावा कल 26 मार्च को दिल्ली में कई जगहों पर बारिश होगी।  इस दौरान बादल भी गरजेंगे, साथ ही 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चलेगी। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में भी 27 से 29 मार्च तक मौसम खराब रहने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने 27 मार्च को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। 

 

 

28 मार्च को राजस्थान में बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा के झोंके चलेंगे। इसके अलावा चंडीगढ़,  हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में तेज आंधी-बारिश की चेतावनी है। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के कारण ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है। 

25 मार्च का मौसम

 

इन राज्यों में भी अलर्ट

पूर्वोत्तर भारत में मौसम खराब है। मौसम विभाग के मुताबिक 27 और 28 मार्च को बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बारिश-आंधी की चेतावनी है। मौसम विभाग ने कल पश्चिम बंगाल और सिक्किम में ओले गिरने की संभावना जताई है। इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघायल में 28 मार्च तक बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। 

 

यह भी पढ़ें: पत्नी ने फोन नहीं उठाया, तो पति ने बच्चों के सामने डंडे से पीट-पीटकर ले ली जान

26 मार्च का मौसम

 

दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर भारत और पूर्वोतर भारत में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है। वहीं, दक्षिण भारत में मौसम अपेक्षाकृत गर्म है। मौसम विभाग के अनुसार,  तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना और कर्नाटक में छिटपुट हल्की बारिश, गरज, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।  दक्षिण भारत के कई राज्यों में हल्की बारिश का दौर जारी है लेकिन तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। 

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें