logo

मूड

ट्रेंडिंग:

155 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में AAP नेता दीपक सिंगला को SC से जमानत

SC ने करीब 155 करोड़ के कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में AAP नेता दीपक सिंगला को अंतरिम जमानत दे दी है। कोर्ट ने ED की मांग को भी खारिज कर दिया।

Deepak Singla with Kejriwal

केजरीवाल के साथ दीपक सिंगला, Photo Credit- Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता दीपक सिंगला को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने 155 करोड़ रुपये के कथित बैंक फ्रॉड से जुड़े इस केस में उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की इस दलील को मानने से इनकार कर दिया कि जमानत देने से पहले सिंगला से कोई रकम जमा कराई जाए।

 

सुप्रीम कोर्ट ने यह राहत देने के साथ ही हाई कोर्ट को भी अहम निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि दीपक सिंगला की जो याचिका हाई कोर्ट में पहले से लंबित है, उस पर जल्द फैसला लिया जाए।

 

यह भी पढ़ें: 5.47 लाख का सोफा, 11 लाख का झूमर, दिल्ली सरकार ने खोला 'शीशमहल'; केजरीवाल पर तंज

क्या है पूरा मामला?

दीपक सिंगला के खिलाफ चल रही मनी लॉन्ड्रिंग की यह जांच साल 2018 में दर्ज हुई एक बैंक धोखाधड़ी की FIR से जुड़ी हुई है। यह पूरा मामला करीब 155 करोड़ रुपये के कथित बैंक फ्रॉड और 'महेश टिंबर प्राइवेट लिमिटेड' से जुड़ी जांच के बाद सामने आया था। ED ने मई 2026 में दिल्ली और गोवा के कई ठिकानों पर छापेमारी के बाद आप नेता को गिरफ्तार किया था। ED का दावा रहा है कि बैंक की रकम बाहर भेजी गई और हवाला के जरिए भारत लाई गई। 

 

जांच एजेंसी ED चाहती थी कि कोर्ट जमानत की शर्त के रूप में उनको पैसे जमा करने का आदेश दे लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस मांग को सिरे से खारिज कर दिया। साथ ही कोर्ट ने  बिना किसी आर्थिक शर्त के उन्हें अंतरिम राहत दे दी।

 

यह भी पढ़ें: MCOCA केस: AAP के पूर्व विधायक नरेश बाल्यान को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

कौन हैं दीपक सिंगला?

वह आम आदमी पार्टी के नेता हैं और गोवा में पार्टी के सह-प्रभारी के रूप में जुड़े रहे हैं।  उन्होंने दिल्ली की विश्वास नगर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि वह चुनाव जीत नहीं सके। गोवा में 2017 के चुनावों और संगठन के कामकाज में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है।

Related Topic:#supreme court#AAP

और पढ़ें