logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'अस्पतालों को धमका रही पुलिस', अभिषेक बनर्जी पर हमला, ममता ने BJP सरकार को घेरा

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद ममता बनर्जी ने दावा किया कि अस्पताल, अभिषेक बनर्जी का इलाज करने से बच रहे हैं। अब तक इस केस में क्या-क्या हुआ है, पढ़ें रिपोर्ट।

Abhishek Banerjee PTI

अभिषेक बनर्जी पर हुआ हमला। Photo Credit: PTI

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले पर कहा है कि यह भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार की  सुनियोजित साजिश थी। उन्होंने हमले के बाद अस्पताल उनका इलाज करने से डर रहे हैं, क्योंकि पुलिस उन्हें धमकी दे रही है। उन्होंने दावा किया कि अस्पतालों पर दबाव डाला जा रहा है। 

ममता बनर्जी ने शनिवार भारतीय जनता पार्टी पर सरकार पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दक्षिण 24 परगना में हमले के बाद पार्टी सांसद अभिषेक बनर्जी का इलाज कर रहे अस्पतालों और डॉक्टरों पर दबाव डाला जा रहा है। ममता बनर्जी ने दावा किया कि बीजेपी की सत्ता का इस्तेमाल करके अस्पतालों को चेतावनी दी गई कि अभिषेक बनर्जी को भर्ती न किया जाए। 

यह भी पढ़ें: फर्जी हस्ताक्षर विवाद में अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, CID ने भेजा नोटिस



ममता बनर्जी, अध्यक्ष, तृणमूल कांग्रेस:-
अगर सच में भर्ती की जरूरत नहीं थी तो उन्हें पहले आईटीयू में क्यों रखा गया? लगभग दो घंटे तक ऑब्जर्वेशन में रखकर कई टेस्ट और स्कैन क्यों करवाए गए?

'अस्पतालों को धमकी भरे फोन आ रहे'

ममता बनर्जी सरकार ने कहा कि सत्ता पक्ष के लोग अस्पतालों और अधिकारियों को धमका रहे हैं ताकि अभिषेक का इलाज न हो सके। एक अस्पताल अधिकारी ने उन्हें बताया कि पुलिस की तरफ से धमकी भरे फोन आ रहे हैं। ममता ने कहा कि मरीज को भर्ती करना, छुट्टी देना या इलाज का फैसला सिर्फ डॉक्टरों को करना चाहिए, इसमें राजनीतिक दखल नहीं होना चाहिए।

अभिषेक बनर्जी को लगी है चोट

डॉक्टरों की रिपोर्ट के हवाले से ममता बनर्जी ने बताया कि अभिषेक बनर्जी को चेहरे, पीठ, छाती और गर्दन पर कई जगह ब्लंट इंजरी हुई है। डॉक्टरों ने फ्रैक्चर, इंटरनल ब्लीडिंग और आंतरिक अंगों को नुकसान की आशंका को देखते हुए एक्स-रे और स्कैन करने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा कि अभिषेक की आंखों की पुरानी बीमारी को देखते हुए पूरा मेडिकल असेसमेंट जरूरी था।

यह भी पढ़ें: अभिषेक बनर्जी पर जानलेवा हमला, भीड़ ने पत्थर मारे और पीटा; कपड़े तक फाड़े

'अगर हेलमेट न होता तो जख्मी हो जाते अभिषेक बनर्जी'

हमले के समय अभिषेक क्रिकेट हेलमेट पहने हुए थे। ममता ने कहा कि अगर हेलमेट न होता तो चोटें और भी गंभीर हो सकती थीं। सोनारपुर में अभिषेक पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने गए थे। भीड़ ने उन पर पत्थर और अंडे फेंके तथा उन्हें धक्का-मुक्की और मारपीट की।

क्या कह रहा है विपक्ष?

अभिषेक बनर्जी ने इसे अपनी जान पर हमला बताया है और कहा है कि वह सुप्रीम कोर्ट में कानूनी कार्रवाई करेंगे। बीजेपी ने इन आरोपों से इनकार किया है और हमले में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है। ममता बनर्जी ने बताया कि घटना के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल समेत कई नेताओं ने चिंता जताई और फोन करके हालचाल पूछा।अ भिषेक का इलाज अब परिवार के भरोसेमंद डॉक्टरों की निगरानी में जारी रहेगा।


और पढ़ें