उत्तर प्रदेश की पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने कुछ दिन पहले राजनीति में एंट्री की घोषणा के बाद अब अपनी पार्टी शुरू करने वाली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उन्हें पिछले कुछ दिनों में जनता से भरपूर समर्थन मिला है और अब वह अपनी राजनीतिक पार्टी बना रही हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियों तो हैं लेकिन आम लोगों की सुनवाई नहीं होती। उन्होंने अपनी पार्टी का नाम 'जननीति भारत' रखा है।
अपनी पार्टी के नाम के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति में आप पर राज होता है लेकिन जननीति में राज आपका होगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि जननीति भारत उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में अपने उम्मीदवार उतारेगी। दिव्या मित्तल ने जब से सर्विस से इस्तीफा दिया है तब से उनके अगले कदम को लेकर चर्चा हो रही थी और अब उन्होंने अपनी पार्टी की घोषणा के साथ-साथ यूपी विधानसभा चुनाव ल़ड़ने की घोषणा कर दी है।
यह भी पढ़ें: ECI और सरकार को नोटिस, राहुल गांधी को फटकार; सुप्रीम कोर्ट ने ली सबकी खबर
जनता को दिए तीन वचन?
दिव्या मित्तल ने तीन वचन दिए जिनमें पहले वचन में उन्होंने कहा कि देश की नीतियों के केंद्र में लोग होंगे और उन नीतियों को तय भी लोग करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता को क्या चाहिए यह जनता से पूछिए और उसे पूरा कैसे किया जा सकता है यह विशेषज्ञों से पूछिए।
पहचान से नहीं होगा फैसला
दूसरा वचन उन्होंने दिया कि हर फैसला जरूरत देखकर होगा लेकिन पहचान देखकर नहीं। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की पहचान देखकर नहीं बल्कि लोगों की जरूरत देखकर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर निर्णय करेंगी तब कोई उसे रोक नहीं पाएगा।
जनता लेगी हिसाब
तीसरे वचन में उन्होंने कहा कि हर काम का हिसाब जनता लेगी। उन्होंने उदाहरण दिया कि एक अम्मा का मकान बननता था और इसकी बिचौलिए को जानकारी लगती है और वह उससे रिश्वत लेता है। हर एक जानकारी अगर फोन पर होगी तो कोई कुछ नहीं कर पाएगा।
यह भी पढ़ें: नेताओं और अफसरों के चक्कर में वीडियो बनाने को मजबूर हुईं श्रद्धा दुबे?
कौन हैं दिव्या मित्तल?
दिव्या ने IIT दिल्ली से बी टेक और IIM बेंगलुरु से MBA किया है। वह लंदन में लाखों रुपये के पैकेज वाली नौकरी भी कर चुकी हैं। 2013 बैच की IAS सर्विस में वह अधिकारी बनी थी और उन्हें अपने काम के लिए काफी सराहना भी मिली थी। इसके बाद उन्होंने 30 अगस्त को IAS पद से इस्तीफा दे दिया और उसके कुछ दिनों बाद राजनीति में एंट्री की बात कही थी। अब उन्होंने अपनी राजनीति पार्टी की घोषणा कर दी है लेकिन अभी तक आधिकारिक तौर पर उन्होंने यह नहीं बताया है कि वह किसी सीट से चुनाव लड़ेंगी।