logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हादसे के बाद दिक्कत में हवाई सेवा, क्यों कैंसिल हो रहीं फ्लाइट्स?

मंगलवार को एयर इंडिया की सात इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं, जिसमें से 6 विमान बोइंग ड्रीमलाइनर था।

representational image : Photo Credit: PTI

प्रतीकात्मक तस्वीर । Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मंगलवार को एयर इंडिया की सात अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें अलग-अलग कारणों से रद्द कर दी गईं। इनमें तकनीकी खराबी और विमान की उपलब्धता न होना शामिल हैं। रद्द हुई छह उड़ानें बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर की थीं, जबकि एक अन्य फ्लाइन भी एयर इंडिया की ही थी। 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट भी बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर ही थी। इस घटना में 270 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

 

दिल्ली-पेरिस फ्लाइट को प्री-फ्लाइट जांच के दौरान तकनीकी खराबी के कारण रद्द किया गया, जबकि अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट विमान की उपलब्धता न होने के कारण रद्द हुई। दिल्ली से पेरिस की उड़ान भी प्री-फ्लाइट जांच में खराबी के कारण रद्द हुई। वहीं, सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए मुंबई जाने वाली फ्लाइट AI180 (बोइंग 777-200LR) में कोलकाता में रुकने के दौरान इंजन में खराबी पाई गई। यह फ्लाइट रात 12:45 बजे कोलकाता पहुंची थी और सुबह 2 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली थी, लेकिन सुबह 5:20 बजे यात्रियों को विमान से उतरने के लिए कहा गया।

 

यह भी पढ़ेंः एयर इंडिया की फ्लाइट में गड़बड़ी, मुंबई जा रहे यात्री कोलकाता में उतरे

क्या है वजह?

अन्य फ्लाइट्स के रद्द होने की वजहें तुरंत पता नहीं चल पाईं, लेकिन यह जानकारी एयर इंडिया की वेबसाइट पर दिखाई गई। 12 जून को हुए AI-171 के अहमदाबाद हादसे के बाद, जिसमें 270 से ज्यादा लोगों की जान गई, एयर इंडिया ने अपनी उड़ानों, खासकर बोइंग 787 ड्रीमलाइनर की सुरक्षा जांच को और सख्त कर दिया है। इन जांचों के कारण उड़ान के शिड्यूल्स पर दबाव पड़ा, जिससे इन्हें रद्द करना पड़ा।

कौन सी फ्लाइट हुई रद्द

  • AI915: दिल्ली से दुबई - बोइंग 788 ड्रीमलाइनर

  • AI153: दिल्ली से वियना - बोइंग 788 ड्रीमलाइनर

  • AI143: दिल्ली से पेरिस - बोइंग 788 ड्रीमलाइनर

  • AI159: अहमदाबाद से लंदन - बोइंग 788 ड्रीमलाइनर

  • AI170: लंदन से अमृतसर - बोइंग 788 ड्रीमलाइनर

  • AI133: बेंगलुरु से लंदन - बोइंग 788 ड्रीमलाइनर

  • AI179: मुंबई से सैन फ्रांसिस्को - बोइंग 777

यह भी पढ़ेंः अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एक और एयर इंडिया की फ्लाइट रद्द

एयर इंडिया का बयान 

एयर इंडिया ने कहा, ‘हम यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं। हम उन्हें जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर रहे हैं। हम होटल सुविधा दे रहे हैं और कैंसिलेशन पर पूरा रिफंड या मुफ्त री-शेड्यूलिंग का विकल्प भी दे रहे हैं।’ अहमदाबाद हादसे के बाद AI159 विमान अहमदाबाद से लंदन की उड़ान भरने वाली पहली फ्लाइट थी, इस भी मंगलवार को कैंसिल कर दिया गया।


और पढ़ें