दिल्ली में AI इंपैक्ट समिट 2026 की वजह से ट्रैफिक की बड़ी समस्या आने वाली है। शहर पहले से ही शादियों के सीजन और स्कूल बोर्ड एग्जाम की वजह से जाम से जूझ रहा है। अब 16 से 20 फरवरी तक AI समिट होने से मुश्किलें और बढ़ेंगी।
AI समिट में दुनियाभर की दिग्गज हस्तियां शरीक हो रही हैं। VIP लोगों के आने-जाने से कई रोड बंद या सीमित हो जाएंगे। इस समिट का नाम 'इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026' है। यह आयोजन 16 फरवरी से 20 फरवरी 2026 तक प्रगति मैदान के भारत मंडपम में हो रहा है।
यह भी पढ़ें: AI इम्पैक्ट समिट 2026: ChatGpt, जेमिनी के जमाने में भारत के पास क्या है?
कौन हिस्सा ले रहा है?
'इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026' में दुनिया भर के नेता, मंत्री, टेक कंपनियों के CEO और डेलीगेट्स आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। यह ग्लोबल साउथ में पहला बड़ा AI समिट है।
ट्रैफिक पुलिस ने क्या एडवाइजरी जारी की?
रविवार को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक विस्तृत एडवाइजरी जारी की। VIP काफिले की वजह से सेंट्रल दिल्ली में कई बड़े रोड पर ट्रैफिक रुक-रुक कर चलेगा। हर बार काफिला गुजरने पर करीब 30 मिनट तक ट्रैफिक प्रभावित होगा। कोई रोड पूरी तरह बंद नहीं होगा, लेकिन मूवमेंट बहुत सीमित रहेगा।
कौन-कौन से इलाके और रोड प्रभावित होंगे?
मुख्य वेन्यू भारत मंडपम के आसपास के इलाके ज्यादा प्रभावित होंगे। 8 न्यू दिल्ली और 2 साउथवेस्ट दिल्ली में होटल हैं, जहां विदेशी ठहरे हैं। यहां का ट्रैफिक प्रभावित होगा। मथुरा रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, अकबर रोड, जनपथ, आशोका रोड, सरदार पटेल मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू, कमल अतातुर्क मार्ग, एपीजे अब्दुल कलाम रोड, तुगलक रोड, पंचशील मार्ग जैसे रूट पर जाने से बचें। भैरोन मार्ग रिंग रोड T-पॉइंट को छोड़कर और मथुरा रोड के कुछ हिस्से में आम गाड़ियां नहीं जा सकेंगी।
- पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें।
- एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन जाने वाले लोग जल्दी निकलें।
- साइड रोड पर पार्किंग न करें, ऑटो-टैक्सी भी सीमित रहेंगे।
- शादियों और एग्जाम की वजह से पहले से ट्रैफिक ज्यादा है तो और सावधानी बरतें।
- स्कूलों के लिए नोडल ऑफिसर लगाए गए हैं।
- 10 स्कूल VIP रूट पर हैं, उनके लिए अल्टरनेट रूट बताए गए हैं।
ट्रैफिक मैनेजमेंट की तैयारी क्या है?
- 15 DCP और करीब 4,200 ट्रैफिक पुलिस वाले ड्यूटी पर हैं।
- शहर को 10 जोन में बांटा गया है।
- कुछ DCP दूसरे यूनिट से बुलाए गए हैं।
- इमरजेंसी गाड़ियों को रास्ता दिया जाएगा।
एयरपोर्ट कैसे पहुंचे?
- गुरुग्राम से: T3/T4/T2 जाने के लिए NH-48 वाया राव गजराज सिंह मार्ग, UER-II चुनें।
- द्वारका से: सेक्टर-22 रोड और UER-II टनल।
- साउथ दिल्ली से: AIIMS चौक-रिंग रोड-मोती बाग चौक।
- नॉर्थ/ईस्ट/वेस्ट दिल्ली से: रिंग रोड, नजफगढ़ रोड, UER-II।
दिल्ली वालों को इस हफ्ते बहुत परेशानी हो सकती है। प्लानिंग करके घर से निकलें, मेट्रो यूज करें और धैर्य रखें। समिट खत्म होने के बाद ही ट्रैफिक के सामान्य होने की उम्मीद है।