logo

मूड

ट्रेंडिंग:

टॉयलेट में मिला धमकी भरा खत, यूटर्न लेकर मुंबई लौटा Air India का विमान

मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट थोड़ी ही देर बाद यूटर्न लेकर मुंबई लौट आई। ऐसा इसलिए क्योंकि फ्लाइट की टॉयलेट में एक धमकी भरा नोट मिला था।

air india

प्रतीकात्मक तस्वीर। (AI Generated Image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट आनन-फानन में मुंबई लौट आई है। फ्लाइट न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भर चुकी थी लेकिन धमकी भरा नोट मिलने के बाद मुंबई वापस लौट आई। इस फ्लाइट को मंगलवार के लिए रिशेड्यूल कर दिया गया है।


जानकारी के मुताबिक, न्यूयॉर्क जा रही फ्लाइट को वापस मुंबई लौटना पड़ा, क्योंकि विमान के वॉशरूम में बम की धमकी वाला एक नोट मिला था।

 

यह भी पढ़ें-- फ्लाइट में व्हीलचेयर के नियम क्या? एक्स्ट्रा पैसे भी लगते हैं? जानिए

हवा में फ्लाइट ने लिया यूटर्न

एअर इंडिया की फ्लाइट AI119 ने सोमवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। फ्लाइट को न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करना था। मगर फ्लाइट के वॉशरूम में बम की धमकी वाला एक नोट मिला, जिसके बाद फ्लाइट को वापस मुंबई लाया गया। एअर इंडिया की यह फ्लाइट सुबह 10.25 बजे मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुई।

 

फ्लाइट को ट्रैक करने वाली वेबसाइट Flightradar24 के मुताबिक, एअर इंडिया के विमान को अजरबैजान के रास्ते मुंबई लाया गया।

 

मुंबई पुलिस के जोन 8 के एक सीनियर पुलिस अफसर ने बताया कि यह एक सामान्य धमकी भरा नोट था, जो फ्लाइट की टॉयलेट में मिला था। इसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।

 

यह भी पढ़ें-- महिला को नहीं दी व्हीलचेयर, गिरने से ICU में भर्ती; Air India पर आरोप

एअर इंडिया ने क्या कहा?

एअर इंडिया ने बयान जारी कर सिक्योरिटी थ्रेट की बात मानी है। एअर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, '10 मार्च को मुंबई-न्यूयॉर्क फ्लाइट में सुरक्षा के खतरे का पता चला। प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विमान में सवार सभी यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को मुंबई लौटाना पड़ा।'

11 मार्च को न्यूयॉर्क जाएगी फ्लाइट

मुंबई लौटी फ्लाइट अब मंगलवार सुबह न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरेगी। एअर इंडिया ने बताया कि 11 मार्च की सुबह 5 बजे न्यूयॉर्क के लिए विमान उड़ान भरेगा। तब तक यात्रियों के रहने और खाने-पीने समेत सभी जरूरत का ध्यान रखा जाएगा।

 

यह भी पढ़ें-- 1 साल में 30 बार दुबई की ट्रिप, लाखों की कमाई, ऐसे पकड़ी गई रान्या राव

टॉयलेट जाम होने से शिकागो लौटी फ्लाइट

एअर इंडिया की एक और फ्लाइट को दोबारा शिकागो लौटना पड़ा। शिकागो से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI126 में टॉयलेट जाम हो गई थीं, जिसके बाद विमान यूटर्न लेकर शिकागो आया। यह घटना 5 मार्च की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बिजनेस क्लास की 12 में से 11 टॉयलेट जाम हो गई थीं। फ्लाइट में यात्री करीब 10 घंटे तक फंसे रहे।

Related Topic:#Air India

और पढ़ें