हरियाणवी गायक अंकित बालियान की पत्नी सीमा ने एलान किया है कि वह इंसाफ मिलने तक अपने पति की याद में करवा चौथ का व्रत रखेंगे। वह अपने पति की हत्या के बाद इंसाफ मांग कर रही हैं। उन्होंने कहा है कि वह 'न्याय' के लिए करवा चौथ का व्रत करेंगी। अंकित बालियान की अगस्त में हत्या हुई है।
अंकित बालियान, शामली में थे, जब उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले के कई आरोपी अब भी फरार हैं। करवा चौथ का व्रत मुख्य रूप से पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य, सुखी वैवाहिक जीवन और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए रखा जाता है।
यह भी पढ़ें: हवा में AK-47 चलाना IPS अंकिता शर्मा को पड़ा भारी, मिला नोटिस
इंसाफ मांग रही हैं अंकित बालियान की पत्नी
अंकित बालियान की पत्नी सीमा ने सोमवार को अपने पति के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए यह एलान किया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ
से भी अपील की कि वह इस मामले में हस्तक्षेप करें और कार्रवाई तय करें। अभी तक अंकित बालियान के हत्यारे फरार हैं। पुलिस ढूंढ नहीं पाई है। अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिवार असंतुष्ट है। इंसाफ की मांग कर रहे परिवार को अभी तक इंसाफ नहीं है।
क्या कह रहा है परिवार?
अंकित बालियान की पत्नी सीमा बालियान ने कहा, 'हमारा परिवार ऐसे दर्द से गुजर रहा है, जिसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता। एक पत्नी ने अपना जीवनसाथी खो दिया है, एक परिवार ने अपना बेटा खो दिया है और उनके अपने न्याय का इंतजार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री, आज सवाल सिर्फ अंकित बालियान का नहीं है, बल्कि उस परिवार को न्याय दिलाने का है जिसकी उम्मीदें अब सरकार की कार्रवाई पर टिकी हैं।'
यह भी पढ़ें: अंकिता भंडारी केस: उर्मिला सनावर के नार्को टेस्ट की तैयारी, CBI ने दिया नोटिस
अंकित बालियान की पत्नी सीमा बालियान:-
हमारे दर्द को समझने की कोशिश करें। अंकित के पिता की हालत गंभीर है। मैं, उनकी पत्नी आपको बताना चाहती हूं कि मैं अपने पति के लिए न्याय की मांग करते हुए इस बार करवा चौथ का व्रत रख रही हूं। हमें न्याय चाहिए।
कैसे हुई थी अंकित बालियान की हत्या?
शामली में अंकित बालियान को कुछ अपराधियों ने 26 अगस्त को एक जिम के बार गोली मार दी थी। वह जिम से बाहर निकलकर अपनी कार की ओर आगे बढ़ रह थे। पुलिस ने इस मामले में कथित हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इनमें से दो आरोपी मोहित और सुमित 31 अगस्त को शामली जिले में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए थे।
किन बदमाशों को तलाश रही है पुलिस?
पुलिस ने फरार आरोपियों सत्यम कादियान, आर्यन और राहुल उर्फ बोलू शाहपुरिया की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने पर एक-एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपियों के खिलाफ संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है, जबकि पुलिस दल उनकी तलाश में जुटे हैं।