भारत में Apple Pay का लंबा इंतजार अब खत्म हो गया है। Apple ने बुधवार, 30 सितंबर 2026 को देश में अपनी डिजिटल भुगतान सेवा Apple Pay लॉन्च कर दी है। लंबे समय से iPhone इस्तेमाल करने वाले लोग इस सर्विस का इंतजार कर रहे थे। अब भारत में भी लोग अपने Apple डिवाइस के जरिए बिना अपना कार्ड निकाले दुकान पर भुगतान कर सकेंगे। ऑनलाइन पेमेंट के बढ़ते चलन में Apple यूजर्स के लिए यह काफी अहम माना जा रहा है।
Apple ने भले ही भारत में Apple Pay लॉन्च कर दिया हो लेकिन अभी सभी उपभोक्ताओं को इसका फायदा नहीं मिलेगा। Apple ने साफ किया कि शुरुआत में Apple Pay की सुविधा सभी बैंक और सभी कार्ड के लिए नहीं है। अभी इसका फायदा मुख्य रूप से Axis Bank के चुनिंदा क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को मिलेगा।
यह भी पढ़ें: 'CM के आने तक नहीं उठूंगा', बाढ़ राहत को लेकर धरने पर बैठे विधायक विनय बिहारी
किन लोगों को मिलेगा फायदा?
भारत में Apple Pay की शुरुआत फिलहाल Axis Bank के Visa और Mastercard क्रेडिट कार्ड से हुई है। इन्हीं के यूजर्स को अभी यह सुविधा मिलेगी लेकिन कंपनी ने बताया कि कंपनी आगे चलकर दूसरे बैंकों के कार्ड को भी इस सुविधा से जोड़ने की योजना बना रही है।
किन डिवाइस में चलेगा Apple Pay?
भारत में Apple Pay को iPhone, iPad और Apple Watch पर इस्तेमाल किया जा सकता है। Mac के लिए यह सुविधा बाद में आने की बात Apple ने कही है। Apple ने जानकारी दी की फिलहाल iPhone, iPad और Apple Watch पर भुगतान किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने साफ किया की भविष्य में Mac के लिए भी यह सुविधा लागू की जाएगी। Apple Pay के लिए डिवाइस का नया सॉफ्टवेयर होना भी जरूरी है। जानकारी के मुताबिक iPhone XR या उसके बाद के मॉडल, iOS 18 के साथ इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। Apple Watch के लिए भी कुछ खास मॉडल और सॉफ्टवेयर की जरूरत है।
Apple Pay से दुकान पर भुगतान कैसे करें?
Apple Pay से भुगतान करना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले अपना योग्य Axis Bank क्रेडिट कार्ड Apple Wallet में जोड़ना होगा। दुकान पर भुगतान करते समय iPhone में साइड वाला बटन दो बार दबाना होगा। इसके बाद Face ID, Touch ID या फोन के पासकोड से भुगतान की पुष्टि करनी होगी। इसके बाद आपको अपने iPhone के ऊपरी हिस्से को दुकान की पेमेंट मशीन, क्यूआर के पास ले जाना होगा। इसके बाद मशीन खुद पेमेंट हो जाएगा। Apple Watch से भुगतान करने के लिए साइड बटन को दो बार दबाकर घड़ी के डिस्प्ले को भुगतान मशीन के पास ले जाना होगा।
यह भी पढ़ें: '9/11 जैसा अटैक टल गया', इजरायल का बड़ा दावा; फ्लाईदुबई केस की 5 बड़ी बातें
UPI और Apple Pay में फर्क
भारत में Apple Pay का इस्तेमाल दूसरे देशों से थोड़ा अलग हो सकता है। अमेरिका जैसे देशों में लोग मोबाइल से भुगतान करने के लिए Apple Pay का काफी इस्तेमाल करते हैं लेकिन भारत में UPI पहले से ही बहुत लोकप्रिय है। ज्यादातर लोग पहले ही ऑनलान पेमेंट करते हैं और इसके लिए अलग-अलग एप्स भी हैं। छोटी दुकान से लेकर बड़े स्टोर तक आज हर जगह QR कोड से भुगतान किया जा सकता है। ग्राहक सीधे अपने बैंक खाते से पैसे भेज सकता है। इसके लिए क्रेडिट कार्ड की भी जरूरत नहीं पड़ती।
वहीं Apple Pay में कार्ड को Apple Wallet में जोड़कर भुगतान किया जाता है। यानी इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से कार्ड से भुगतान करने वाले लोगों के लिए है। सीधी भाषा में समझें तो UPI सीधे बैंक खाते से पैसे भेजने का तरीका है, जबकि Apple Pay आपके कार्ड को फोन में डिजिटल तरीके से इस्तेमाल करने की सुविधा देता है।