logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'नरेंद्र मोदी से डरा हुआ PM नहीं देखा', आशुतोष रांका भड़के, CJP ने क्या कहा?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता आशुतोष रांका ने प्रेस क्लब में रविवार को प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि आजाद भारत में नरेंद्र मोदी जैसा डरा हुआ प्रधानमंत्री नहीं देखा है।

 Cockroach Janata Party, आशुतोष रांका

CJP प्रेस कांफ्रेंस में आशुतोष रांका, Photo Credit-Khabargaon Cockroach Janata Party

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता आशुतोष रांका ने प्रेस क्लब में रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि आजाद भारत में नरेंद्र मोदी जैसा डरा हुआ प्रधानमंत्री नहीं देखा है। पूरी दुनिया में मोदी ने भारत का नाम डूबा दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे में दिल्ली में इमरजेंसी जैसे हालात बना दिए गए हैं और तानाशाई की जा रही है। 

 

आशुतोष रांका ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे लोगों को हिरासत में लिया गया है। CJP का कहना है कि PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ज्ञानेश कुमार को बचा रहे हैं। यह लड़ाई अभी शुरू हुई है। यह आगे और आगे बढ़ेगी। 

 

यह भी पढ़ें: LIVE: दिल्ली में प्रदर्शन तेज, CJP का आरोप- डरे हैं PM मोदी

CJP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा?

आशुतोष रांका ने दिल्ली पुलिस की हिरासत से रिहा होने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया है। शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के आह्वान के बाद सीजेपी नेताओं को हिरासत में लिया गया था।

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आशुतोष रांका ने कहा की नरेंद्र मोदी देश के सबसे महान प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं, उनकी महानता का तो पता नहीं लेकिन यह बात तो हम कह सकते हैं कि जिस आपातकाल को हम सुना करते थे, उस आपातकाल को पीएम मोदी ने 72 घंटों में पीछे छोड़ दिया। क्योंकि 1975 के आपातकाल में भी ट्रेन को बंद करने की नौबत नहीं आई थी।

पीएम मोदी को बताया तानाशाह 

आशुतोष रांका ने PM मोदी को तानाशाह बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री इतने डरे हुए हैं कि 10 अक्टूबर को सैकड़ों ट्रेनों को रद्द करके देशवासियों को परेशान किया गया। उन्होंने कहा कि अब यह बात साफ हो चुकी है कि जो लड़ाई चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ थी अब वह लड़ाई नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ हो गई है।

 

आशुतोष रांका ने कहा, ‘PM मोदी ने यह साफ कर दिया है कि वह कुछ भी करके ज्ञानेश कुमार को बचाएंगे। उन्होंने साबित कर दिया है कि राजा की जान तोते में है। यही बात हम पहले दिन से कह रहे हैं। चुनाव आयोग की जिम्मेदारी इस देश के लोकतंत्र को बचाने और इसे आगे बढ़ाने की है लेकिन ज्ञानेश कुमार मोदी-शाह के इशारों पर काम कर रहे हैं।’ उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह  साफ है कि चुनाव आयोग पूरी तरह से समझौता कर चुका है और बीजेपी को जीताने लिए काम कर रहा है।

 

यह भी पढ़ें: बिहार के CM सम्राट ने कॉलेजों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार से मांगे 5275 करोड़

सौरव दास ने क्या कहा?

वहीं, CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा, 'उन्होंने हमारे फोन जब्त कर लिए लेकिन जब्ती का कोई मेमो नहीं दिया... हमें आशंका है कि हमारे फोन हैक या क्लोन किए गए हैं। जैसा कि पिछले कुछ सालों में दूसरे एक्टिविस्ट्स के साथ हुआ है, हमें डर है कि उन्होंने हमारे डिवाइस हैक करके उनमें ऐसे दस्तावेज या दूसरी चीजें डाल दी हों जिन्हें बाद में सबूत के तौर पर पेश किया जा सके, हम यह साफ करना चाहते हैं कि हमारे फोन शायद हैक हो चुके हैं।' 


और पढ़ें