logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बेंगलुरु में रेप के बाद बांग्लादेशी महिला की हत्या, झील के पास मिला शव

कर्नाटक के कालकेरे झील के पास एक बांग्लादेशी महिला का शव मिला है। महिला का पहले दुष्कर्म किया गया फिर उसकी हत्या कर दी गई।

Bangladesh girl raped and killed

क्राइम सीन, Photo Credit: Pexels

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कर्नाटक के कालकेरे झील के पास शुक्रवार को 28 वर्षीय एक बांग्लादेशी महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उसके साथ पहले दुष्कर्म किया गया फिर उसकी हत्या कर दी गई। 

 

पुलिस ने बताया कि मृतक महिला एक अपार्टमेंट में नौकरानी के तौर पर काम करती थी। गुरुवार को जब वह घर लौट रही थी, तभी यह घटना हुई। शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने सुनसान इलाके में उसका शव देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने बताया कि महिला की शादी बीबीएमपी के कचरा सफाई कर्मचारी से हुई थी और वह अपने पति और तीन बच्चों के साथ शहर में रहती थी। 

 

पति के पास वैध वीजा, महिला करती थी काम

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, मतृका एक बांग्लादेशी नागरिक है जो 6 साल से यहां पर रह रही थी। उसके पति के पास वैध पासपोर्ट है और वह मेडिकल वीजा पर भारत आया था। गुरुवार को महिला ने अपने सहकर्मी से कहा था कि उसे कुछ निजी काम है और उसे देर हो सकती है। हालांकि, जब वह घर नहीं लौटी तो उसके पति ने गुरुवार को राममूर्ति नगर पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

 

यह भी पढ़ें: लापता बेटे की तलाश में जासूस बन गई मां, दो मर्डर का किया खुलासा

पुलिस ने जताया ये संदेह!

पुलिस को संदेह है कि वह किसी परिचित से मिलने के लिए अपनी मर्जी से सुनसान इलाके में गई थी। शुक्रवार की सुबह उसका शव बरामद हुआ। महिला के सिर पर पत्थर लगने से चोट लगी हुई थी। पुलिस संदेह जता रही है कि हो सकता है कि महिला का किसी के साथ झगड़ा हुआ होगा जिसके कारण उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने बीएनएस धारा 63 (बलात्कार) और 103 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही हैं। 


और पढ़ें