logo

ट्रेंडिंग:

बिहार के मंत्री को BJP ने बनाया कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष, कौन हैं नितिन नबीन?

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को बिहार के मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। नितिन नबीन पटना जिले की बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक और नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में मंत्री हैं।

Nitin Nabin

बिहार के मंत्री नितिन नबीन। ( Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को बिहार के मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। नितिन नबीन पटना जिले की बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक और नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में मंत्री हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में उन्होंने आरजेडी प्रत्याशी रेखा कुमारी को 51 हजार मतों के अंतर से हराया था। पार्टी ने अपने पत्र में लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने नितिन नबीन बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। उपरोक्त नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

 

यह भी पढ़ें: BJP पर फिर वोट चोरी का लगाया आरोप, राहुल बोले- कानून बदलकर EC पर कार्रवाई करेंगे

 

नितिन नबीन की नियुक्ति पर पीएम मोदी ने बीजेपी नेताओं को बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'नितिन नवीन जी ने एक मेहनती कार्यकर्ता के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। वह एक युवा और मेहनती नेता हैं। उनके पास संगठन का अनुभव है। बिहार में कई बार विधायक और मंत्री के तौर पर उनका शानदार रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए लगन से काम किया है। वह अपने विनम्र स्वभाव और जमीनी काम करने के तरीके के लिए जाने जाते हैं। मुझे विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और समर्पण आने वाले समय में हमारी पार्टी को मजबूत करेगा। उन्हें बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बधाई।'

 

कौन हैं नितिन नबीन?

नितिन नबीन बीजेपी के दिग्गज नेता रहे नबीन किशोर के बेटे हैं। उनका संबंध कायस्थ समुदाय से है। बिहार में यह समुदाय काफी प्रभावशाली माना जाता है। बांकीपुर विधानसभा सीट से चार के विधायक नितिन नबीन नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में सड़क निर्माण और शहरी विकास एवं आवास मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

2006 में पहली बार विधायक बने

नितिन नबीन भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव भी रह चुके हैं। यही से उन्होंने पार्टी के भीतर अपने संगठनात्मक कौशल की छाप छोड़ी। नितिन ने पहला चुनाव साल 2006 के उपचुनाव में जीता था। 2008 के परिसीमन के बाद बांकीपुर विधानसभा अस्तित्व में आई। तब से नितिन नबीन यहां से चार बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। हालांकि नितिन नबीन पांच बार के विधायक हैं।

 

यह भी पढ़ें: पंकज चौधरी निर्विरोध बने यूपी बीजेपी अध्यक्ष, क्या सपा की खोज ली गई काट?

नितिन के पास 3 करोड़ से अधिक की संपत्ति

नितिन ने 2010 में आरजेडी के बिनोद कुमार श्रीवास्तव को शिकस्त दी थी। 2015 में आशीष कुमार और 2020 में शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को हराया था। पटना के बंदर बागीचा में नितिन नबीन का आवास है। उनकी पढ़ाई लिखाई दिल्ली के सीएसकेएम पब्लिक स्कूल से हुई है। डॉ. दीपमाला श्रीवास्तव से उनकी शादी हुई है। उनकी पत्नी नवीरा एंटरप्राइजेज की निदेशक हैं। 2025 के चुनावी हलफनामे के मुताबिक नितिन नबीन के पास 3 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। वहीं 56 लाख से ज्यादा की देनदारी है। 

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap