बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BITS) के हैदराबाद कैंपस के एक छात्र ने मेश रेडियो विकसित किया है। यह डिवाइस सेना के जवानों को सुरक्षित बातचीत के अलावा लाइव लोकेशन शेयर करने की जैसी सुविधा देगी। यह डिवाइस बिना इंटरनेट और सेलुलर नेटवर्क से चल सकता है। मेश रेडियो एक डिसेंट्रलाइज्ड कम्युनिकेशन सिस्टम है। इसके तहत हर डिवाइस टावर के बिना किसी दूसरे डिवाइस से जुड़ सकता है। उसे डेटा भेज या हासिल कर सकता है।
BITS के 20 वर्षीय छात्र आलोक श्रीवास्तव ने यह डिवाइस विकसित की है। आलोक ने इसी साल क्रैथवेल प्राइवेट लिमिटेड नाम का स्टार्टअप शुरू किया। यह डिफेंस टेक्नोलॉजी स्टार्टअप है। आलोक अभी एमएससी फिजिक्स और बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र हैं। आलोक के अलावा श्रेष्ठ प्रकाश सिंह कंपनी में को-फाउंडर है। वे टेक्नोलॉजी ऑपरेशन्स देखते हैं।
यह भी पढ़ें: 'सर, गलती हो गई, माफ कर दो', मेरठ होटल कांड का आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार
क्रथ कंट्रोल (Krath Control): यह एक पॉकेट साइज रेडियो है। इसे भारतीय सेना के लिए बनाया गया है। यह हल्का टेक्टिकल रेडियो और संचार उपकरण है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक यह सुरक्षित, ऑफ-ग्रिड मेश नेटवर्किंग सिस्टम है। यह एक ऐसा हार्डवेयर, रिले इंफ्रास्ट्रक्चर और सॉफ्टवेयर जो ग्रिड फेल होने की स्थिति में भी महत्वपूर्ण टीमों को आपस में जोड़े रखता है।
ऑफ-ग्रिड ऑपरेशन: इसमें एक एन्क्रिप्टेड मेश नेटवर्क का इस्तेमाल होता है। यह डिवाइस सैनिकों को मोबाइल टावर, सिम कार्ड या सैटेलाइट के बिना आपस में बातचीत करने की सुविधा प्रदान करता है। अब बिट्स के छात्रों के इसी मेश रेडियो पर भारतीय सेना की नजर है।
अमेरिका से 2 लाख रुपये में खरीदती है सेना
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अभी सेना इन डिवाइस को अमेरिका से प्रति डिवाइस 2 लाख रुपये में खरीद रही है। वहीं आलोक श्रीवास्तव और श्रेष्ठ प्रकाश सिंह की कंपनी महज 40 हजार रुपये में देसी विकल्प उपलब्ध करा रही है।
क्रैथ कंट्रोल रेडियो का वजन 180 ग्राम है। यह डिवाइस एक सैनिक के मोबाइल से पेयर होने के बाद आसपास के अन्य डिवाइस से जुड़ने के बाद मेश नेटवर्क के माध्यम से बातचीत के अलावा लाइव लोकेशन की सुविधा देती है। यह डिवाइस बिना सिम, टावर और सैटेलाइट के 100 किमी तक कनेक्टिविटी देता है।
यह भी पढ़ें: खुद बनवाया था चर्च, तोड़फोड़ हुई तो पुलिस से शिकायत करके बुलडोजर से गिरवा दिया
कैसे काम करता है यह सिस्टम?
एक डिवाइस पास में स्थिति दूसरी डिवाइस से जुड़ती है। दूसरी डिवाइस तीसरी डिवाइस से जुड़ती है। इस प्रकाश कई डिवाइस मिलकर कम्युनिकेशन का एक सुरक्षित जाल बिछाती हैं। एक कोई डिवाइस बंद या खराब हो गई तो एक अन्य डिवाइस से स्वत: जुड़ जाती हैं। कंपनी अपनी वेबसाइट पर लिखती है, 'भारतीय सेनाएं अपना खुद का एंड-टू-एंड टैक्टिकल नेटवर्क और इंटेलिजेंस लेयर तैयार कर रही हैं।'
हॉस्टल से शुरू हुआ स्टार्टअप
अपनी कंपनी बनाने से पहले आलोक ने डिफेंस स्टार्टअप अपोलियन डायनेमिक्स में काम किया। यहां अनमैन्ड ड्रोन सिस्टम पर काम किया। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक आलोक श्रीवास्तव के स्टार्टअप की शुरुआत हॉस्टल के एक कमरे से हुई।