logo

मूड

ट्रेंडिंग:

NDA छोड़ देंगे चिराग पासवान? UP चुनाव में 403 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने यूपी विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के प्रत्याशी उतारने की घोषणा कर दी है। इसके बाद उनके एनडीए छोड़ने की अटकलें शुरू हो गई हैं।

 Chirag Paswan

चिराग पासवान, Photo Credit: LJP

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बिहार के राजनीतिक दल भी राज्य में सक्रिय हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने यूपी विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के प्रत्याशी उतारने की घोषणा कर दी है। चिराग पासवान ने साफ किया है कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में चुनाव जरूर लड़ेगी। गठबंधन के बारे में बात करते हुए उन्होंने इतना कहा कि गठबंधन होगा या नहीं होगा इसके बारे में बात करना अभी जल्दबाजी होगा। 

 

चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी को युवाओं का जमकर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा, 'मैं मानता हूं कि बिहार के साथ-साथ पार्टी उत्तर प्रदेश में पार्टी को और हमारे संगठन को मजबूत साथ मिल रहा है। हमारी पार्टी 403 सीटों पर तैयारी कर रही है।' उन्होंने कहा कि अगर गठबंधन होगा तो वह गठबंधन में लड़ेंगे नहीं तो अकेले चुनावी मैदान में उतरेंगे। 

 

यह भी पढ़ें: UP और बिहार के MLC चुनाव के लिए BJP ने घोषित किए उम्मीदवारों के नाम

 

NDA छोड़ देंगे चिराग पासवान?

चिराग पासवान की पार्टी मौजूदा समय में राष्ट्रीय जनतांत्रित गठबंधन (एनडीए) का हिस्सा है। वह राज्य और केंद्र दोनों ही सरकारों में हिस्सेदार है और केंद्र सरकार में खुद चिराग पासवान कैबिनेट मंत्री हैं। बिहार विधानसभा और लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने एनडीए के साथ मिलकर ही चुनाव लड़ा था। अब उत्तर प्रदेश और पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने की भी घोषणा उनकी पार्टी कर चुकी है। हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं किया है कि वह गठंधन का हिस्सा रहेंगे या नहीं। उन्होंने यह कहकर सवाल टाल दिया कि इस पर कमेंट करना अभी जल्दबाजी होगा। चिराग पासवान ने गठबंधन को लेकर कहा, 'गठबंधन का क्या स्वरूप होगा और क्या नहीं, इस पर अभी से कोई भी टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी।'

403 सीटों पर तैयारी क्यों?

चिराग पासवान ने यूपी को लेकर अपनी रणनीति स्पष्ट करते हुए कहा था कि उनकी पार्टी प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर मजबूती से तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा, 'हमारी पार्टी प्रदेश की सभी 403 सीटों पर गंभीरता से काम कर रही है। यदि गठबंधन होता है तो हम गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेंगे, और यदि परिस्थितियां अकेले चुनाव लड़ने की बनीं, तो हमारी पार्टी अपने दम पर भी मैदान में उतरने के लिए सक्षम और तैयार है।'

 

यह भी पढ़ें: कसाई ने आंध्र प्रदेश की महिला का गला रेता, पुलिस ने किया गिरफ्तार

युवाओं पर चिराग का फोकस

चिराग पासवाल की पार्टी का फोकस युवा वोटर्स पर ज्यादा है। उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी ने 'यूथ बोले तो' कार्यक्रम का आयोजन प्रयागराज में किया था। रविवार को इस कार्यक्रम में भारी संख्या में युवा पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में चिराग पासवान  ने युवाओं से सीधा संवाद किया। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं से वादा किया कि अगर सरकार में भागीदारी रही तो उत्तर प्रदेश में भी युवा आयोग का गठन किया जाएगा।

 


और पढ़ें