भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 10 नामों को मंजूरी दी। नई दिल्ली के केंद्रीय कार्यालय की ओर से जारी सूची के मुताबिक बिहार के 4 और उत्तर प्रदेश के 6 उम्मीदवार हैं।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष
अखिलेश यादव
ने भी इन 11 सीटों के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए थे। शिक्षक क्षेत्रों से लाल बिहारी यादव, सुशील कुमार, डॉ. प्रकाश चंद्र गुप्ता, कमलेश यादव, दानिश अख्तर और डॉ. नितिन तोमर को चुना गया है। स्नातक क्षेत्रों से आशुतोष सिन्हा, डॉ. मान सिंह, शशांक यादव, परमिंदर भाटी और कांति सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने छह उम्मीदवार घोषित किए हैं। वाराणसी स्नातक क्षेत्र से केदारनाथ सिंह, मेरठ स्नातक क्षेत्र से दिनेश गोयल, इलाहाबाद-झांसी स्नातक क्षेत्र से अशोक कुमार राठौर, वाराणसी शिक्षक क्षेत्र से डॉ. प्रमोद मिश्रा, आगरा शिक्षक क्षेत्र से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक क्षेत्र से ध्रुव त्रिपाठी को मैदान में उतारा गया है।
यह भी पढ़ें: चुनावी रंजिश में अनिल यादव पर चला दी गोली? पुलिस ने बताई एक-एक बात
बिहार में किन उम्मीदवारों को मौका मिला?
बिहार में BJP ने पटना शिक्षक क्षेत्र से नवल किशोर यादव को उम्मीदवार बनाया है। कोसी स्नातक क्षेत्र से डॉ. एनके यादव को टिकट मिला है। दरभंगा स्नातक क्षेत्र से सर्वेश कुमार और तिरहुत शिक्षक क्षेत्र से नरेंद्र प्रसाद सिंह उम्मीदवार होंगे।
यूपी में किन्हें मौका मिला?
उत्तर प्रदेश में वाराणसी स्नातक क्षेत्र से केदार नाथ सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। मेरठ स्नातक क्षेत्र से दिनेश गोयल और इलाहाबाद-झांसी स्नातक क्षेत्र से अशोक कुमार राठौर को टिकट मिला है। वाराणसी से डॉ. प्रमोद मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया है। आगरा शिक्षक क्षेत्र से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक क्षेत्र से ध्रुव त्रिपाठी को टिकट मिला है।
बिहार का समीकरण क्या है?
बिहार में ने चार सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं। पटना शिक्षक से नवल किशोर यादव, कोसी स्नातक से डॉ. एनके यादव और तिरहुत स्नातक से सर्वेश कुमार को दोबारा मैदान में उतारा गया है। तिरहुत शिक्षक क्षेत्र से नरेंद्र कुमार सिंह को नया उम्मीदवार बनाया गया है। राज्य में कुल आठ सीटों पर चुनाव होना है। जदयू ने पहले ही चार सीटों के उम्मीदवार घोषित कर दिए थे। राजद ने छह सीटों के नाम जारी किए हैं, जबकि तिरहुत शिक्षक सीट पर बातचीत चल रही है। जन सुराज पार्टी ने सभी आठ सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। बिहार में भी मतदान 23 अक्टूबर को होगा।
यह भी पढ़ें: 'EVM हैक हो सकती है, बैलट पेपर से चुनाव कराएं', मायावती के बयान की 5 बड़ी बातें
कब होंगे चुनाव, नतीजे कब आएंगे?
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की कुल 100 सीटों में से पांच स्नातक और छह शिक्षक क्षेत्रों की 11 सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी नवदीप रिणवा के अनुसार अधिसूचना 29 सितंबर को जारी होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर, जांच 7 अक्टूबर और नाम वापसी 9 अक्टूबर तक होगी। मतदान 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और गिनती 27 अक्टूबर को होगी। पूरी प्रक्रिया 31 अक्टूबर से पहले पूरी हो जाएगी। इन सदस्यों का कार्यकाल 6 दिसंबर को खत्म हो रहा है।