कॉकरोच जनता पार्टी
का प्रदर्शन खत्म हो चुका है, जिसके बाद CJP और केंद्र सरकार के बीच समझौते में किसी भी प्रदर्शनकारी पर एफआईआर या कार्रवाई नहीं करने की बात कही गई थी। मगर, देशभर में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस एक्शन ले रही है। उन्हें गिरफ्तार करने की खबरें आ रही हैं। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी ने बहुत बड़ा बयान दिया है।
CJP ने सरकार से कहा है कि अगर कल तक (मंगलवार) लिखित में आश्वासन नहीं मिला तो फिर से प्रदर्शन पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
समझौते का पूरी तरह से उल्लंघन हो रहा
CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सरकार को चेतावनी देते हुए यह बात कही है। उन्होंने सरकार की तरफ से समझौते में शामिल रहे केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से अपील करते हुए कहा कि हम देख रहे हैं कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई पुलिस एक्शन न लेने के समझौते का पूरी तरह से उल्लंघन हो रहा है।
यह भी पढ़ें: 'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा सिर्फ शुरुआत', डिस्चार्ज होने के बाद बोले वांगचुक
CJP ने याद दिलाया समझौता
आशुतोष रांका ने कहा, 'प्रिय जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह जी बिहार और बंगाल में सैकड़ों छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली और दूसरे राज्यों में सैकड़ों लोगों पर नजर रखी जा रही है और उन्हें परेशान किया जा रहा है। दिल्ली में प्रदर्शनकारियों को खाने-पीने के सामान के साथ समर्थन करने वाले वॉलंटियर्स को हिरासत में लेने की कई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं।'
यह भी पढ़ें: पेपर लीक केस: फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई, पहले दिन CBI का वकील ही नहीं पहुंचा
सभी FIRs तुरंत वापस ली जाएं
CJP ने कहा, 'हम मांग करते हैं कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सभी FIRs तुरंत वापस ली जाएं, छात्रों को रिहा किया जाए और दिल्ली पुलिस, केंद्रीय जांच एजेंसियां बीजेपी और समर्थित राज्यों की पुलिस द्वारा (हमारे समझौते के अनुसार) भविष्य में कोई FIR फाइल न की जाए, ऐसा न करने पर हमें फिर से प्रदर्शन पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।'
रांका ने आगे कहा, 'हम यह भी मांग करते हैं कि लीगल केस के बारे में लिखा हुआ समझौता कल तक हमारे साथ शेयर किया जाए, जो भारत सरकार के साथ अलाइन्ड टाइमलाइन है।'