कॉकरोच जनता पार्टी
(CJP) शनिवार को केरल के कोच्चि में विरोध मार्च निकालेगी। पार्टी वोटर लिस्ट के संशोधन (
SIR
) को वापस लेने की मांग कर रही है। इस प्रदर्शन को 'जंतर मंतर एट कोच्चि' दिया गया है। राजेंद्र मैदान में शाम 4 बजे से लोग जुटने शुरू होंगे। इस प्रदर्शन में भी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हो रही है। प्रदर्शनकारियों की एक मांग यह भी है कि SIR की प्रक्रिया खत्म हो, रद्द किया जाए।
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक
अभिजीत दीपके
और अभिनेता-कार्यकर्ता प्रकाश राज इसमें शामिल होने वाले हैं। पार्टी की राष्ट्रीय नेता अफरीन नवाज और दक्षिण भारत प्रभारी विजय रेड्डी मल्लांगी भी मार्च में हिस्सा लेंगे। अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि कोच्चि में शाम 4 बजे मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: 'ट्रंप के साथ ज्ञानेश कुमार ऐसा नहीं होने देते..,' US चुनाव पर मजे ले रही CJP
दिल्ली के बाद पहली बड़ी रैली
पिछले महीने दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन की कोशिश के दौरान पार्टी के कुछ नेताओं को गिरफ्तार किया गया था। यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ था। कोच्चि का मार्च उसके बाद पार्टी का पहला बड़ा प्रदर्शन है। दिल्ली पुलिस ने पिछले महीने जंतर मंतर को प्रदर्शन स्थल की जगह से गैर अधिसूचित कर दिया था।
अब वहां धरना नहीं दिया जा सकता है। दिल्ली में प्रदर्शन की तीन जगहें तय हुईं थीं, राम लीला मैदान, बुराड़ी ग्राउंड और सीबीडी ग्राउंड। अब दिल्ली में सिर्फ इन्हीं तीन जगहों पर प्रदर्शन हो सकता है।
दिल्ली में हिरासत, कोच्चि में क्या होगा?
केरल में कांग्रेस की सरकार है। कांग्रेस खुद SIR के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में यह प्रदर्शन बिना हिरासत या गिरफ्तारी के हो सकता है। CJP के सह-संयोजक सौरभ दास और आशुतोष रंका को 13 अक्टूबर को जंतर मंतर में राष्ट्रीय ध्वज लहराने के बाद गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। पुलिस का कहना है कि इससे उन्होंने 11 अक्टूबर को भरे गए शांति बंधपत्र का भी उल्लंघन किया।
21 अक्टूबर को 50-50 हजार रुपये के निजी और जमानती बंधपत्र भरने के बाद दोनों तिहाड़ जेल से रिहा हुए। सौरभ दास और आशुतोष रांका गुरुवार को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के राजौरी गार्डन दफ्तर में पूछताछ के लिए पेश हुए। यह पूछताछ अक्टूबर में जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शनों से जुड़े मामलों में हुई थी। अभिजीत दीपके को भी पार्टी की तिरंगा मार्च से पहले हिरासत में लिया गया था।
यह भी पढ़ें: 'मैं चुप हूं तो चुप रहने दो', अभिजीत दीपके पर बोले दिलजीत, क्या है पूरा विवाद?
CJP आंदोलन पर क्यों उठ रहे सवाल?
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने हाल ही में बेंगलुरु में मीडिया से कहा कि कार्यकर्ताओं को देश विरोधी संगठनों से पैसा मिल रहा है। उनका दावा था कि अभिजीत दीपके को अनधिकृत स्रोतों से फंड मिलने के पर्याप्त सबूत हैं। CJP नेताओं ने सवाल उठाया कि तब मंत्री उनसे बातचीत क्यों कर रहे थे। उनका इशारा इस साल
NEET
के मुद्दे पर हुए प्रदर्शन के दौरान सिंह और जेपी नड्डा के साथ हुई बैठकों की ओर था।
सौरभ दास ने आरोपों को निराधार बताया था। उन्होंने कहा कि पार्टी पहले दिन से सबूत मांग रही है लेकिन अब तक कोई आधार नहीं बताया गया है। अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को X पर लिखा कि इस दिवाली CJP के कार्यकर्ता महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों के साथ रहेंगे।