logo

मूड

ट्रेंडिंग:

तारीख और फोन नंबर के साथ बिक रही नकली नोट? कांग्रेस ने जारी किया वीडियो

नकली नोटों का सौदा करते हुए एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, इस वीडियो को कांग्रेस ने अपने एक्स पर शेयर किया है।

fake notes

नकली नोट की वीडियो। Photo Credit (@INCIndia)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

केंद्र की मोदी सरकार बार-बार दावा कर चुकी है कि देश से नकली नोटों का कारोबार खत्म हो चुका है। गाहे-बगाहे नकली नोटों का जखीरा पुलिस पकड़ती है। हालांकि, मोदी सरकार ने 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी नकली नोट को रोकने के लिए किया था। मगर, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स नकली नोटों का सौदा करते नजर आ रहा है। इसमें शख्स नकली नोटों का सौदा कर रहा है और सौदे के लिए बाकायदा मोबाइल नंबर भी दिया है।

 

नकली नोटों का सौदा करते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कांग्रेस ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए मोदी सरकार पर हमला बोला है। मुख्य विपक्षी पार्टी ने कहा, 'इसमें नकली नोटों का सौदा हो रहा है। बाकायदा मोबाइल नंबर दिया गया है। आखिर मोदी सरकार किस गहरी नींद में सो रही है, जो देश में फर्जी नोटों का रैकेट फल-फूल रहा है।'

 

यह भी पढ़ें: UGC के नए नियमों पर CJI सूर्यकांत की चिंता क्या थी? पढ़ें 3 वजहें

CBI-ED विपक्ष के नेताओं को फंसाने के लिए है?

कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या सरकार ने CBI-ED को सिर्फ विपक्ष के नेताओं को फर्जी केस में फंसाने के लिए रखा है? इसमें आगे कहा गया है कि नोटबंदी के वक्त दावा किया गया था कि नकली नोटों का कारोबार खत्म हो जाएगा, जबकि हुआ ठीक उल्टा। ये नरेंद्र मोदी की विफलता का सबूत है।

 

 

 

क्या बोला शख्स?

वीडियो में दिखाई दे रही नोट 500 रुपये की हैं। वायरल वीडियो में शख्स को कहते हुए सुना जा सकता है, 'पचास हजार देने पर पांच लाख के नकली नोट मिलेंगे, एक लाख देने पर दस लाख मिलेंगे। इसमें गांधीजी, हरा तार और नीला तार सब दिखेगा। जो नंबर दिया गया है उसपर कॉन्टेंक्ट कीजिए।'

 

यह भी पढ़ें: 1 से 3 फरवरी तक तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग का ताजा अपडेट

कांग्रेस ने किया दावा

बता दें कि कांग्रेस ने इससे पहले एक खबर का हवाला देते हुए कहा था कि 2025 में 500 रुपये के नकली नोटों में 37 प्रतिशत से अधिक वृद्धि हुई, जबकि नोटबंदी के समय दावा किया गया था कि नकली नोट हमेशा के लिए खत्म हो जाएंगे। मुख्य विपक्षी दल ने यह दावा भी किया कि इससे साबित होता है कि नोटबंदी का यह पूरा प्रयोग कितना फिजूल और निरर्थक था।

 

उस समय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘एक्स' पर पोस्ट में कहा था, 'मोदी सरकार के 11 साल में 6,36,992 करोड़ रुपये की बैंक जालसाजी हुई हैं, जो कि 416 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। नोटबंदी के बाद भी, पिछले 6 सालों में 500 रुपये के नकली नोट की संख्या 291 प्रतिशत बढ़ी है।'


और पढ़ें