42 दिनों से TCS की जिस महिला कर्मचारी की तलाश में पुलिस परेशान थी, वह पकड़ी गई है। निदा खान को गुरुवार रात, पुलिस ने संभाजीनगर से गिरफ्तार किया है। निदा की तलाश में कई टीमें लगी थीं। अब उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पुलिस कमिश्नर संदीप कार्णिक ने कहा है कि छत्रपति संभाजीनगर पुलिस और शहर की अपराध शाखा की मदद से उसे हिरासत में लिया गया। अब निदा खान को गिरफ्तार कर लिया गया है।
निदा खान के खिलाफ देवलाली कैंप पुलिस स्टेशन में केस दर्ज है। नासिक पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) आईटी कंपनी की नासिक यूनिट में छेड़छाड़ और धार्मिक उत्पीड़न के 9 मामलों की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: प्रेगनेंट होने के बावजूद निदा खान को नहीं मिली जमानत, जानिए क्या हैं नियम
TCS केस में अब तक क्या हुआ है?
TCS यूनिट में महिला कर्मचारियों के शोषण, जबरन धर्मांतरण के प्रयास, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, छेड़छाड़ और मानसिक उत्पीड़न के आरोप सामने आने के बाद SIT ने 9 प्राथमिकी दर्ज कर एक महिला मैनेजर सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।
कैसे पकड़ी गई निदा खान?
समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक SIT ने महाराष्ट्र के कई इलाकों में निदा खान की तलाशी के लिए रेड डाली थी। उस पर WhatsApp ग्रुप में कर्मचारियों को निशाना बनाने, उन पर नॉनवेज खाने का दबाव डालने आदि का आरोप है।
यह भी पढ़ें: 'फोन ऑफ, घर में ताला', कहां फरार हो गई निदा खान? पति के बयानों से उलझी पुलिस
निदा खान पर क्या आरोप हैं?
FIR के मुताबिक निदा खान ने महिला कर्मचारियों को इस्लामी परंपराओं के हिसाब से कपड़े पहनने और व्यवहार करने को कहा था। उसने 18 अप्रैल को अपनी गर्भावस्था का हवाला देते हुए अग्रिम जमानत और गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा के लिए नासिक अदालत में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने 2 मई को उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।