logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली में ज्ञानेश कुमार, SIR के खिलाफ हल्ला बोल, कौन सी पार्टियां होंगी शामिल?

दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की अगुवाई में विपक्षी दलों की महारैली बुलाई गई है। समाजवादी पार्टी से लेकर तृणमूल कांग्रेस तक ने रैली को समर्थन दिया है।

Delhi Protest PTI

दिल्ली में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़कर पर उतरे प्रदर्शनकारी। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कांग्रेस की अगुवाई में इंडिया ब्लॉक के नेताओं की दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने रविवार को रामलीला मैदान में रैली की तैयारियों का जायजा लिया। रैली से पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने लोगों से अपील की है कि दीवाली, छठ और भाई दूज का मौसम है, इसलिए दिल्ली आने वाले लाखों लोगों को स्थानीय व्यापारियों का साथ देना चाहिए।

राहुल गांधी ने साफ कहा कि रैली से व्यापारियों को कोई नुकसान नहीं होगा। भारतीय जनता पार्टी (BJP) डर के मारे अफवाहें फैला रही है। राहुल गांधी ने कहा कि लोग मार्च और रैली तो करें ही, साथ में छोटे दुकानदारों से सामान भी खरीदें। इससे व्यापारियों को फायदा होगा।

इंडिया गठबंधन की यह रैली मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूचियों के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन ( SIR ) के खिलाफ हो रही है। कांग्रेस की महारैली में देश के विपक्षी दल शामिल हो रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: LIVE: दिल्ली में कांग्रेस की रैली, SIR-वोट चोरी की गूंज, CEC के इस्तीफे की मांग

रैली में कौन-कौन हो रहा है शामिल?

  • कांग्रेस
  • समाजवादी पार्टी
  • तृणमूल कांग्रेस
  • वामपंथी दल
  • शिवसेना (यूबीटी)
  • राष्ट्रीय जनता दल 
  • झारखंड मुक्ति मोर्चा
  • नेशनल कॉन्फ्रेंस
  • पीडीपी
  • इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग
  • ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन 

दिल्ली में ट्रैफिक की तैयारियां क्या हैं?

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रैली की वजह से सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सेंट्रल दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक बंदिशें लगाई हैं। नेताजी सुभाष मार्ग टी-पॉइंट, राजघाट, दिल्ली गेट, आईटीओ ए-पॉइंट, अजमेरी गेट रेड लाइट, रणजीत सिंह फ्लाईओवर, झंडेवालान चौक और तुर्कमान गेट चौक जैसे जगहों पर स्थिति के अनुसार डायवर्जन लगाया जाएगा।

किन राहों पर संभलकर जाएं

  • आईटीओ से दिल्ली गेट तक बहादुर शाह जफर मार्ग
  • राजघाट से अजमेरी गेट तक जवाहरलाल नेहरू मार्ग
  • अरुणा आसफ अली रोड, मिंटो रोड, देशबंधु गुप्ता रोड
  • बाराखंबा रोड और कमला मार्केट-हमदर्द चौक के आसपास के इलाके

यह भी पढ़ें: 'अराजकता की आग फैलाने में लगी कांग्रेस', राहुल गांधी पर बरसी बीजेपी

बस और ट्रेन से चलने वाले लोग क्या करें?

बसों की आवाजाही भी बहादुर शाह जफर मार्ग, राजघाट-जेएलएन मार्ग, डीबीजी रोड और मिंटो रोड पर नियंत्रित रहेगी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। डीबीजी रोड की तरफ से आने वाले लोग चेम्सफोर्ड रोड, कनॉट प्लेस आउटर सर्कल, मिंटो रोड और भवभूति मार्ग से जा सकते हैं। पूर्वी दिल्ली से आने वाले लोग आईटीओ, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग और भवभूति मार्ग का रास्ता चुन सकते हैं।

पार्किंग की व्यवस्था कहां है?

पार्किंग की व्यवस्था रेलवे पार्किंग (एलएनजेपी अस्पताल के सामने), डीएमआरसी पार्किंग और राजघाट पर की गई है। अस्पताल के पास इमरजेंसी गाड़ियों के लिए अलग रास्ता रखा गया है। पुलिस ने रैली की इजाजत दी है, लेकिन शर्त यह है कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण रहे और शाम 5 बजे तक खत्म हो जाए। दोपहर 12 बजे मिंटो रोड-कनॉट प्लेस जंक्शन से रामलीला मैदान तक मार्च निकाला जाएगा।


और पढ़ें