logo

मूड

ट्रेंडिंग:

आग का गोला बनी चलती कार, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, 5 लोग जिंदा जले

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा हुआ है। सड़क पर चलती कार में अचानक आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई है।

Car Fire

कार में लगी आग, Photo Credit: SOcial Media

शेयर करें

google_follow_us

 दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक बड़ा हादसा हुआ है। यह हादसा अलवर के मौजमुर में हुआ है, जहां एक चलती कार आग का गोला बन गई। इस हादसे में कर में सवाल 5 लोग जिंदा लग गए। मौके पर पहुंचे बचाव दल को आग बुझाने के बाद कार में से केवल कंकाल ही मिले। इस हादसे में कार ड्राइवर बच गया क्योंकि वह आग लगते ही कार से कुछ गया था। 


कार ड्राइव चलती कार से कूद गया था जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे जयपुर में इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कार में सवार लोग मध्यप्रदेश के श्योपुर के रहने वाले थे। यह सभी माता वैष्णो देवी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। रास्ते में उनकी कार हादसे का शिकार हो गई जिसमें उनकी जान चली गई। 

 

यह भी पढ़ें: 'AC, मेट्रो, 3 बार चाय', 3 इडियट्स स्टाइल में अफ्रीकी छात्र का हिंदी भाषण

 

CNG के रिसाव से हुआ हादसा

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हादसा रात के करीब 11 बजे हुआ है। हादसे की वजह अभी सामने नहीं आई है लेकिन शुरुआती जांच में सामने आया है कि कार CNG और पेट्रोल दोनों पर चलती थी। रास्ते में अचानक CNG गैसे के रिसाव से कार में आग लग गई। सीएनजी गैस में आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही सेकंड में पूरी गाड़ी आग की चपेट में आ गई। 

वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहा था परिवार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिन पांच लोगों की मौत हुई है वह मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के रहने वाले हैं और परिवार के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गए थे। ये सभी लोग किराए पर टैक्सी बुक करके वापिस मध्य प्रदेश आ रहे थे। कल देर रात अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में मौजपुर के पास दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। आग इतनी तेजी से फैली की कुछ ही देर में कार आग का गोला बन गई। कार में सवार लोगों को संभलने का भी मौक नहीं मिला। 

 

यह भी पढ़ें: BJP के पूर्व MLC के भांजे को सीवान में दिनदहाड़े मार डाला, बहनोई की हालत गंभीर

ड्राइवर ने बचाई अपनी जान

इस हादसे में ड्राइवर ने किसी तरह कार से कूद कर अपनी जान बचाई। कार में सवार अन्य सभी पांच लोगों के शव पूरी तरह जलकर राख हो गए। पुलिस ने बताया कि बड़ी मुश्किल से मृतकों के अवशेष मिल पाए हैं और अब डीएनए जांच कराई जाएगी। पुलिस ने बताया कि कार में तीन महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्ची थी जो जिंदा जल गए। ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई है लेकिन वह भी 80 प्रतिशत तक जल गया है। उसे इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया गया है। 

Related Topic:

और पढ़ें