logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'500 लोग, सिर्फ 4 बजे तक समय', अब यहां आरक्षण हटाओ आंदोलन की मिली अनुमति

देश की राजधानी नई दिल्ली एक नए आंदोलन की गवाह बन रही है। शुक्रवार को जाति आधारित आरक्षण के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन शुरू हो गया है। हालांकि अनुमति जंतर-मंतर की जगह रामलीला मैदान की मिली है।

Anti-reservation movement

दिल्ली में आरक्षण के खिलाफ आंदोलन। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

जाति आधारित आरक्षण के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। हालांकि दिल्ली पुलिस ने कहा कि प्रदर्शन की अनुमति रामलीला मैदान में दी गई। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल कई वीडियो में दिख रहा है कि भीड़ जंतर-मंतर के पास मौजूद हैं। वहीं अन्य वीडियो में लोगों का हुजूम धरनास्थल की तरफ बढ़ रहा है। सोशल मीडिया मंच 'रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन' ने प्रदर्शन की कॉल दी थी। 

 

एक वीडियो में स्वामी आनंद स्वरूप लोगों के साथ सड़क पर बैठे हैं। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'जंतर-मंतर पहुंच गया हूं। पीएम महोदय दूत भेजिए, अब आरक्षण, एससी-एसटी एक्ट और यूजीसी रोल बैक पर वार्ता शुरू हो। उधर, दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। अतिरिक्त पुलिस बलों को तैनात किया गया। 

 

यह भी पढ़ें: वंदे मातरम पर हिमाचल विधानसभा में हंगामा, सदन के भीतर भिड़े BJP-कांग्रेस विधायक

 

शुक्रवार की सुबह जंतर-मंतर पर कुछ भीड़ जुटी थी। हालांकि पुलिस ने उन्हें हटा दिया। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जंतर-मंतर के पास बड़ी भीड़ दिख रही है। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी है। हर आने-जाने वाले पर न केवल नजर रखी जा रही, बल्कि जांच भी की जा रही है।

 

 

 


दिल्ली पुलिस ने एक पत्र में बताया कि 'रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन' के लिए रामलीला मैदान में 21 अगस्त को शाम 4 बजे तक अधिकतम 500 लोगों के साथ शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन करने की अनुमति दी गई है। पुलिस ने आगे कहा कि किसी भी प्रकार के जुलूस या वहां रुकने की अनुमति नहीं है। पुलिस अधिकारियों के दिशानिर्देशों का समय-समय पर पालन करना होगा। उल्लंघन करने पर एनओसी रद्द हो सकती है।

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं पाखी हेगड़े जिससे शादी करना चाहते थे निरहुआ? आम्रपाली हुईं हैरान

 

आंदोलन के समर्थक और सोशल मीडिया पर बेहद मुखर अजीत भारती ने प्रदर्शन स्थल बदलने पर आपत्ति जताई। उन्होंने लिखा, 'क्यों अमित शाह जी, ये है आपकी पुलिस? परमिशन जंतर मंतर की मांगी थी। एक महीने पहले मांगी थी और जिस दिन प्रोटेस्ट होना है, उस दिन 12 बजे दिल्ली पुलिस बता रही है कि रामलीला मैदान के लिए अनुमति दी जा रही है। वह भी चार बजे तक के लिए और 500 लोगों के लिए! क्या 500 लोगों के लिए जंतर-मंतर पर जगह नहीं है? हर पैंतरा आजमा लो, पर लोग रुकने वाले नहीं हैं।'

Related Topic:#Delhi News

और पढ़ें