logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'Gen Z को गुमराह किया गया...', धर्मेंद्र प्रधान ऐसा क्यों कहने लगे?

धर्मेंद्र प्रधान ने दावा किया है कि युवाओं को गुमराह किया गया है। उन्होंने कहा कि वह पहले ही इस्तीफे की पेशकश दे चुके थे।

Dharmendra Pradhan

धर्मेंद्र प्रधान। Photo Credit: DharmendraPradhan/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 'जेन जी' आंदोलन के बाद पहली बार अपने इस्तीफे पर बात की है। उन्होंने दावा किया है कि नई पीढ़ी के युवाओं को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया है कि कुछ लोगों ने 'Gen Z' और नई पीढ़ी के युवाओं को गुमराह करने की कोशिश की है।

धर्मेंद्र प्रधान ने दावा किया है कि उन्होंने जंतर मंतर पर आंदोलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी, उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की थी कि युवाओं की मांगों को मान लिया जाए, जिससे उनका शिकायतों का राजनीतिक इस्तेमाल न होने पाए।

यह भी पढ़ें: 'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा सिर्फ शुरुआत', डिस्चार्ज होने के बाद बोले वांगचुक

पीएम ने दी सहमति, फिर हुआ इस्तीफा 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर समहति जताई। बाद में उन्होंने खुद भी इसी मुद्दे पर बात की। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल, इस आंदोलन का गलत इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने खुद ही शीर्ष नेतृत्व के सामने इस्तीफे की पेशकश की थी।

धर्मेंद्र प्रधान, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री:-
मैं 'जेन जी' के गुस्सा का शिकार बना। कुछ समय तक इस पूरे मामले को जिस तरह से चलाया गया, मुझे लगा कि कुछ लोग नई पीढ़ी के बच्चों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।'

भारत के Gen Z पर क्या बोले धर्मेंद्र प्रधान?

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, 'भारत में हर साल करीब 2 करोड़ बच्चे पैदा होते हैं। 15 से 25 साल की उम्र के युवाओं को देखें तो अगले 10 साल में 20 करोड़ युवा होंगे, जिनके कंधों पर देश को वैश्विक शक्ति बनाने की जिम्मेदारी होगी।'

यह भी पढ़ें: पहले CJP, अब E20 जनता पार्टी, धर्मेंद्र प्रधान के बाद नितिन गडकरी नपेंगे?

क्या कहकर धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया था?

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उन्होंने अपना सम्मान दांव पर नहीं लगाया है। उन्होंने याद दिलाया कि 25 जुलाई को NEET पेपर लीक विवाद और छात्र प्रदर्शनों के बीच उन्होंने शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। अपने इस्तीफे के नोट में उन्होंने लिखा था कि यह कदम इसलिए उठाया गया ताकि देशविरोधी ताकतें आंदोलन का गलत इस्तेमाल न कर सकें और छात्रों का भविष्य कानूनी उलझनों में न फंसे।

'धर्मेंद्र प्रधान की पार्टी ने उन्हें बदनाम किया'

ओडिशा की मुख्य विपक्षी पार्टी बीजू जनता दल (BJD) के एक नेता रोहित पुजारी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कहा, 'धर्मेंद्र प्रधान को किसी ने बदनाम नहीं किया है, बल्कि उनकी अपनी पार्टी और सरकार ने पुलिस की लाठीचार्ज, आंसू गैस और अत्याचार से बदनाम किया। इस विवाद में 20 से ज्यादा छात्रों ने आत्महत्या कर ली।'

Related Topic:#Dharmendra Pradhan

और पढ़ें