logo

ट्रेंडिंग:

DUSU चुनाव: NSUI को बड़ा झटका, ABVP के आर्यन मान बने अध्यक्ष

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनावों में ABVP ने तीन पदों पर जीत दर्ज की है। ABVP के आर्यन मान DUSU के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। उपाध्यक्ष पद पर NSUI के राहुल झांसला यादव ने जीत दर्ज की।

DUSU

जीत का जश्न बनाते ABVP कार्यकर्ता, Photo Credit: ABVP

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव (DUSU) में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने बाजी मार ली है। 20वें राउंड की काउंटिग के बाद ABVP ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI ने उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। इन चुनावों में ABVP और NSUI के बीच सीधी टक्कर हुई थी, जिसमें ABVP ने NSUI को 3-1 से मात दी है। 18 सितंबर को हुए चुनावों में डीयू के  39.36 प्रतिशत छात्रों ने वोट किया था। ABVP के आर्यन मान DUSU के नए अध्यक्ष चुने गए हैं।

 

पिछले साल NSUI के रौनक खत्री ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी। इस बार ABVP ने NSUI से यह पद छीन लिया है और जोरदार वापसी की है।

 

विजेता

अध्यक्ष - आर्यन मान 28841 (ABVP)
उपाध्यक्ष - राहुल झांसला 29339 (NSUI)
सचिव - कुणाल चौधरी 23779 (ABVP)
संयुक्त सचिव- दीपिका झा 21825 (ABVP)

 

यह भी पढ़ें-- ग्राउंड रिपोर्ट: रास्ता बदल देती हैं लड़कियां, डराता है DUSU का चुनाव

दूसरे नंबर पर रहे ये उम्मीदवार

अध्यक्ष – जोसलीन नंदिता चौधरी – 12,645
उपाध्यक्ष – गोविंद तंवर – 20,547
सचिव – कबीर – 9,525
संयुक्त सचिव – लवकुश बधाना – 17,380

अध्यक्ष पद पर  ABVP की प्रचंड जीत

डूसू अध्यक्ष पद पर ABVP के आर्यन मान ने  NSUI की जोसलिन नंदिता चौधरी को करारी शिकस्त दी है। अध्यक्ष पद पर कुल 59,882 वोट पड़े थे और इनमें से आर्यन मान को 28,821 वोट मिले। दूसरे नंबर पर  जोसलिन नंदिता चौधरी रहीं जिन्हें सिर्फ 12,645 वोट मिले। आर्यन मान ने 16,176 वोटों के अंतर से प्रचंड जीत दर्ज की है। 

NSUI के राहुल झांसला बने उपाध्यक्ष

डूसू चुनावों में NSUI की शर्मनाक हार हुई है। NSUI ने अध्यक्ष समेत तीन पद गंवा दिए। हालांकि, उपाध्यक्ष पद पर राहुल झांसला यादव ने जीत दर्ज की है। उन्होंने ABVP के गोविंद तंवर को करीब 9 हजार वोटों से मात दी है। 

 

यह भी पढ़ें-- '1 करोड़ इन्वेस्टमेंट है...', DUSU चुनाव में सिर्फ पैसा ही चलता है?

लेफ्ट की करारी हार

इन चुनावों में ABVP और  NSUI के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही थी। हालांकि, लेफ्ट पार्टियों ने भी इस चुनाव में ताल ठोकी थी। AISA और SFI ने इन चुनावों में गठबंधन किया था लेकिन वह इन चुनावों में कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए। लेफ्ट की अध्यक्ष पर की उम्मीदवार अंजलि को सिर्फ 4414 वोट ही मिले। 

अंजलि- 4414

सोहन- 3185

अभिनंदना -7672

अभिषेक -6439 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap