logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली से UP तक आंधी-तूफान करेगा परेशान, 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

उत्तर भारत के कई राज्यों समेत देशभर में आज मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है।

Weather in UP

यूपी में मौसम, Photo Credit- PTI

जून की शुरुआत के साथ देश के कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदलता नजर आ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 3 जून 2026 के लिए देश के कई राज्यों में तेज आंधी, गरज-चमक, बारिश और कुछ इलाकों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 12 से 24 घंटों के दौरान उत्तर भारत, पूर्वी भारत, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में मौसम का असर अधिक देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही कुछ हिस्सों में आज भी भीषण गर्मी का असर देखने को मिल सकता है।

 

मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ, स्थानीय मौसमी सिस्टम और नमी वाली हवाओं के प्रभाव से कई राज्यों में मौसम गतिविधियों में तेजी से बदलाव की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में हवा की स्पीड 60 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है। इसको लेकर मौसम चेतावनी जारी कर दी गई है। 

 

यह भी पढ़ें: देश में पहली बार 1 लाख के पार पहुंचे साइबर क्राइम केस, एक साल में 18% बढ़े मामले

इन राज्यों में बारिश  का अलर्ट

आज देश के कई राज्यों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, केरल, तमिलनाडु और कुछ अन्य क्षेत्रों में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां दर्ज की जा सकती हैं। कई जगह बिजली गिरने और तेज हवा चलने की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। 

दिल्ली-NCR में राहत 

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 3 और 4 जून को हल्की से मध्यम बारिश, बादल और तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे तापमान में कमी आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि, शाम और रात के समय अचानक मौसम बदलने की संभावना बनी हुई है।

उत्तर प्रदेश और बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, आगरा, अलीगढ़, बिजनौर, फिरोजाबाद, एटा, ज्योतिबाफुले नगर, महामाया नगर, आगरा, मथुरा, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं बिहार के पटना, गया, नवादा, जहानाबाद, बक्सर, सिवान, वैशाली, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, अररिया, बेगूसराय और मुंगेर जिले में तेज हवा और हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हो सकती है। किसानों और खुले क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

 

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

राजस्थान में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। कई जिलों में तेज अंधड़ और बारिश का अनुमान लगाया गया है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें चुरू, सीकर, झुंझुनू, चित्तौड़गढ़, श्रीगंगानगर, अलवर, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, नागौर, अजमेर और भीलवाड़ा शामिल हैं। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का भी अनुमान है। 

 

यह भी पढ़ें: पश्चिमी यूपी में इतने आक्रामक बयान क्यों दे रहे हैं योगी आदित्यनाथ?

पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

पूर्वोत्तर भारत में लगातार मौसम खराब बना हुआ है और अगले कुछ घंटों में यहां मौसम की मार पड़ सकती है। मौसम विभाग ने असम, मेघालय और आसपास के इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है। निचले इलाकों में जलभराव और स्थानीय स्तर पर परेशानी की स्थिति बन सकती है।

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें