logo

मूड

ट्रेंडिंग:

स्कूलों का सच दिखाना पड़ा भारी, अभिजीत दीपके पर FIR, क्या-क्या आरोप लगे हैं?

कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ता राजस्थान से लेकर महाराष्ट्र तक के स्कूलों की बदहाली दिखा रहे हैं। अब उनकी मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं।

Abhijeet Deepke

कॉकरोच जनता पार्टी के संसथापक अभिजीत दीपके। Photo Credit: AbhijeetDeepke/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

महाराष्ट्र के सरकारी स्कूल में घुसने पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपक के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। अभिजीत दीपके और अन्य लोगों पर लातूर जिले के औसा शहर के पास जवाली में एक जिला परिषद उर्दू स्कूल में सरकारी काम में बाधा डालने और शिक्षकों को धमकाने का आरोप है।

अभिजीत दीपके और कई अन्य लोगों पर बिना इजाजत सरकारी स्कूल में घुसने का मामला दर्ज किया गया है। अभिजीत दीपके, पार्टी कार्यकर्ता अजिंक्य शिंदे और अन्य CJP कार्यकर्ताओं के खिलाफ औसा पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। 

 

यह भी पढ़ें: BJP शाषित राज्यों के स्कूलों पर सवाल, जहां विपक्ष की सरकार, वहां का हाल क्या?

किसने दर्ज कराई है FIR?

औसा पुलिस स्टेशन में जिला परिषद उर्दू स्कूल की शिक्षिका सैयद शमशादबानो खैरातली ने लिखित शिकायत दी थी। शिकायत के बाद यह फैसला लिया गया है। 

अभिजीत दीपके पर क्या आरोप हैं?

अभिजीत दीपके और उनके साथ मौजूद कुछ लोगों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 132 (सरकारी कर्मचारी को सरकारी ड्यूटी करने से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का इस्तेमाल), 329(3) (घुसपैठ), 351(2) (आपराधिक धमकी) और 356(2) (आपराधिक मानहानि) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

FIR में किन बातों का जिक्र है?

FIR के मुताबिक, अभिजीत दीपके और उनके साथियों पर अधिकारियों की मंजूरी के बिना स्कूल परिसर में दाखिल होने का आरोप लगा है। अभिजीत दीपके छात्रों के साथ धरने पर बैठे और स्कूल की खराब हालत को लेकर सवाल उठाया। शिकायतकर्ता ने यह भी कहा है कि वह शैक्षिक और सरकारी काम में बाधा डाल रहे थे। 
 
समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक शिकायतकर्ता ने कहा है कि CJP ने छात्रों के साथ मुलाकात और बातचीत के वीडियो रिकॉर्ड किए, उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड किया। अभिजीत दीपके पर शिकायतकर्ता ने प्रंबंधन को बदनाम करने के आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि दूसरे स्कूल के छात्रों को लेकर क्लासरूम में बिठाया गया और निलंबित कराने की धमकी दी।

 

 



यह भी पढ़ें: 'खराब स्कूल, शिक्षक नदारद...', कैसे Gen अल्फा बढ़ा रहे योगी सरकार की टेंशन?

CJP कार्यकर्ता स्कूलों में क्यों पहुंच रहे हैं??

'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के सदस्य अपने 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत सरकारी स्कूलों का दौरा कर रहे हैं। यह अभियान देश की आजादी के दिन, 15 अगस्त को शुरू किया गया था। कार्यक्रम का मकसद दश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता और सुविधाओं की तरफ सरकार का ध्यान खींचना है।

कहीं विरोध, कहीं साथ, अभिजीत दीपके के साथ क्या हो रहा है?

अभिजीत दीपके ने इस पहल की शुरुआत हिंगोली गांव से की थी। यह उनका पैतृक गांव है। कार्यकर्ता जगह-जगह कई राज्यों में जा रहे हैं। राजस्थान के जयपुर में सह संस्थापक आशुतोष रांका के साथ स्थानीय लोगों ने मारपीट की थी। वह स्कूलों का मुद्दा उठाने एक गांव गए थे। जैसे ही वे रामपुरा कंवरपुरा में एक सरकारी स्कूल के पास पहुंचे लोगों ने हमला कर दिया। 

यह भी पढ़ें: 'स्कूलों का दौरा करेंगे,' CJP का एलान, राजस्थान सरकार ने एंट्री ही बैन कर दी

CJP से डर गई हैं सरकारें?

मुंबई में, नगर निगम के शिक्षा विभाग ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' के कार्यकर्ताओं को बिना अनुमति के नगर निगम के स्कूलों में प्रवेश करने से रोक दिया है। यूपी से लेकर राजस्थान तक स्कूलों में न घुसने देने को लेकर सर्कुलर जारी हो गए हैं। कॉकरोच जनता पार्टी स्कूलों की हकीकत दिखा रही है, जिसकी वजह से राज्य सरकारों की खूब किरकिरी हो रही है। 


और पढ़ें