logo

ट्रेंडिंग:

कैसे लीक हुई कांग्रेस की सीक्रेट मीटिंग? गौरव गोगोई ने इस नेता पर लगाया आरोप

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई का दावा है कि भूपेन कुमार बोरा के जाने से असम कांग्रेस की तैयारियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उनका मानना है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मौजूदा बीजेपी सरकार को सत्ता से हटाएगी।

Gaurav Gogoi

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा 22 फरवरी को बीजेपी में शामिल होंगे। कांग्रेस नेताओं ने बोरा को काफी मनाने की कोशिश की। मगर सफलता नहीं मिली। इसके बाद असम से कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और भूपेश बोरा पर जमकर निशाना साधा। गोगोई ने भूपेश बोरा पर सीक्रेट मीटिंग की जानकारी लीक करने का आरोप लगाया।

 

गौरव गोगोई ने कहा, 'हिमंता बिस्वा सरमा और भूपेन बोरा के बीच करीबी रिश्तों की अफवाहें थीं। हमने इन अफवाहों और कयासों पर यकीन न करने की पूरी कोशिश की। हमेशा आश्चर्य होता था कि सीक्रेट मीटिंग्स से जुड़ी जानकारी हिमंता बिस्वा सरमा के करीबी एक खास पत्रकार को कैसे पता चली? ये अफवाहें सच निकलीं। यहां गोगोई ने भूपेन बोरा पर इशारों-इशारों पर सीक्रेट मीटिंग की जानकारी लीक करने का आरोप लगाया।'

 

 

 

हम लड़ाई जारी रखेंगे: गौरव गोगोई

गोगोई ने आगे कहा, कांग्रेस से इस्तीफा देने के एक दिन बाद भूपेन बोरा को बीजेपी में शामिल होने और हिमंता बिस्वा सरमा के सामने आत्मसमर्पण करने में कोई हिचक नहीं हुई। यह हिमंता बिस्वा सरमा की हताशा को भी दिखाता है कि आज पूरा प्रदेश हैरान है कि 4000 एकड़ जमीन एक परिवार की कैसे हो गई। 

 

यह भी पढ़ें: जर्मनी जाने से पहले वहां के भारतीय छात्रों की सच्चाई जान लें, कैसे हो रहा शोषण?


कांग्रेस पार्टी अपने अलग-अलग कार्यक्रम के माध्यम से हिमंता बिस्वा सरमा के रियल एस्टेट साम्राज्य का पर्दाफाश करने में कामयाब रही। इसीलिए उन्हें जनता का ध्यान भटकाने के लिए यह फैसला लेना पड़ा है। इससे कांग्रेस पार्टी के अभियान पर कोई असर नहीं पड़ेगा। हम लड़ाई जारी रखेंगे और हिमंता बिस्वा सरमा को सत्ता से हटाएंगे।'

'कांग्रेस समंदर है, बोरा के जाने से कुछ नहीं होगा'

गौरव गोगोई ने दावा किया कि कांग्रेस एक समंदर की तरह है। हम सब उसमें बस पानी की बूंदें हैं। कांग्रेस हमारे पिता और पुरखों के होने से बहुत पहले से थी। भूपेन बोरा के जाने से विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी की संभावनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा।'

अब उस केस का क्या होगा?

गोगोई ने आरोप लगाया, 'पिछले हफ्ते सीएम सरमा ने भूपेन बोरा पर महिलाओं के प्रति गलत इशारे करने दावा किया था। उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया था। अब उस केस का क्या होगा? पुलिस ने भूपेन बोरा के अलावा कांग्रेस के सीनियर नेताओं देबब्रत सैकिया और मीरा बोरठाकुर के खिलाफ भी केस दर्ज किया। पुलिस ने उनसे पूछताछ भी की। अब अचानक बोरा एक बड़े हिंदू नेता बन गए हैं।'

 

यह भी पढ़ें: अच्छी कहानी फिर भी नहीं चली ये वूमन सेंट्रिक फिल्में, क्या होगा 'अस्सी' का हाल?

असली और पुरानी कांग्रेस में होगा मुकाबला

गौरव गोगोई ने कहा, 'जो लोग BJP में शामिल हुए हैं, वे नाकाफी हो गए हैं। हम सर्बानंद सोनोवाल और कई और लोगों का उदाहरण देख सकते हैं। एजीपी (सोनोवाल की पिछली पार्टी) खत्म होने की कगार पर है।' उन्होंने आगे कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में लड़ाई असली कांग्रेस और पुरानी कांग्रेस के बीच होगी। बीजेपी में कांग्रेस के पुराने नेता भरे पड़े हैं। कांग्रेस के 15 साल के शासन में सबसे भ्रष्ट थे। असल में हम चुनाव आपस में ही लड़ेंगे।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap