logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बिहार और हिमाचल समेत कई राज्यों के राज्यपाल बदले, तरनजीत होंगे दिल्ली के नए LG

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार की रात नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की राज्यपाल में बदलाव किया है। कुछ के प्रदेशों में फेरबदल किया गया है तो जगह नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Governors changed in many states

कई राज्यों के राज्यपाल बदले। ( Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया गया है। वहीं बिहार, नागालैंड और दिल्ली में नए चेहरों को नियुक्ति मिली है। पूर्व राजनयिक तरनजीत सिंह संधू को दिल्ला का नया लेफ्टिनेंट गवर्नर (LG) बनाया गया है। वहीं बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ बीजेपी नेता नंद किशोर यादव को नागालैंड की जिम्मेदारी सौंपी गई।

 

आरिफ मोहम्मद की जगह लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया है। अमेरिका में भारत के राजदूत रहे तरनजीत सिंह संधू दिल्ली के नए लेफ्टिनेंट गवर्नर होंगे। मौजूदा एलजी विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख की कमान सौंपी गई।

 

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया फाइनल में पहुंची, इंग्लैंड को 7 रन से हराया; बेथेल का शतक बेकार

 

लद्दाख के एलजी कविंदर गुप्ता का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। अब उन्हें हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। करीब साढ़े तीन साल के कार्यकाल के बाद पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने भी इस्तीफा दे दिया। उनकी जगह तमिलनाडु के गवर्नर आरएन रवि को पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

 

 

वहीं केरल के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर अब तमिलनाडु के राज्याल होंगे। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना भेजा गया है। तेलंगाना के राज्यपाल विष्णु देव वर्मा पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के गवर्नर होंगे। नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल लगाया गया है।

 

यह भी पढ़ें: कोई दिग्गज नेता या फिर डार्क हॉर्स? बिहार में CM के नाम पर माथापच्ची शुरू

 

कौन हैं दिल्ली के नए एलजी?

दिल्ली के नए एलजी तरनजीत सिंह संधू 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा के पूर्व अधिकारी हैं। सेवानिवृत्ति से पहले वह अमेरिका में भारत के 28वें राजदूत भी थे। वह श्रीलंका और यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 2024 में उन्होंने बीजेपी की टिकट पर अमृतसर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन हार का सामना करना पड़ा। 


और पढ़ें