logo

मूड

ट्रेंडिंग:

फुटपाथ पर बैठे लोगों पर चढ़ाई फॉर्च्युनर, मां-बेटे की मौत, कई घायल

अहमदाबाद के निकोल में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने फुटपाथ पर सोफा कवर बेच रहे परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में दो की मौत हुई है, दो लोग घायल हुए हैं।

निकोल में हुआ सड़क हादसा। Photo Credit: Social Media

निकोल में हुआ सड़क हादसा। Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अहमदाबाद के निकोल इलाके में देवाश्य स्कूल के पास तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार  फुटपाथ पर चढ़ गई और कई लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक महिला और उसके 15 साल के बेटे की मौत हो गई। 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक कार चला रहा आरोपी शराब के नशे में था।

दीपावली से पहले महिला और उसका बेटा फुटपाथ पर सोफा कवर बेच रहे थे। इसी दौरान कार्तिक वसोया और उनकी पत्नी खरीदारी के लिए वहां पहुंचे थे। अहमदाबाद पुलिस के मुताबिक कार अचानक बेकाबू हो गई और सभी को टक्कर मार दी। 

यह भी पढ़ें: अलग अंदाज में कृष्ण, अहमदाबाद के म्यूजियम में रखी मूर्तियों का क्या है रहस्य?

कौन हैं मारे गए और घायल लोग?

मृतकों की पहचान पूनमबेन जितेंद्र भाई नागवदिया (30) और उनके बेटे सागर जितेंद्र भाई नागवदिया (15) के रूप में हुई है। घायलों में कार्तिक अशोक भाई वसोया (34) और उनकी पत्नी स्नेहलबेन कार्तिक भाई वसोया (34) शामिल हैं। दोनों का इलाज चल रहा है।

कौन है आरोपी?

आरोपी की पहचान नाना चिलोडा के रहने वाले विराल सवजी भाई चौधरी (36) के रूप में हुई है। हादसे के वक्त वह अपनी ही कार चला रहा था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। गाड़ी में पुलिस को बीयर की छह बोतलें मिलीं। इस मामले में दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज हुई हैं। 

 

 

ट्रैफिक पुलिस स्टेशन में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। बीयर मिलने पर निकोल पुलिस स्टेशन में प्रोहिबिशन एक्ट के तहत अलग शिकायत दी गई है। DCP (ट्रैफिक-ईस्ट) ने बताया कि पुलिस यह जांच कर रही है कि हादसे के समय चालक नशे में था या नहीं।

 

यह भी पढ़ें: मैड संधू हत्याकांड का शूटर अहमदाबाद से हुआ गिरफ्तार, अमृतसर ला रही पुलिस

क्या कह रहे हैं स्थाानीय लोग?

स्थानीय लोगों की शिकायत है कि इलाके में तेज रफ्तार और देर रात रेसिंग को लेकर पहले भी पुलिस को शिकायत दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे हादसे यहां अक्सर होते हैं। उनका आरोप है कि पुलिस इस समस्या पर रोक लगाने में नाकाम रही है।

Related Topic:#Car Accident

और पढ़ें