logo

मूड

ट्रेंडिंग:

इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम? शिमला से दिल्ली तक अलर्ट जारी, बिहार में तूफानी बारिश

देशभर में एक बार फिर से बारिश का दौर जारी हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Mumbai Rains

मुंबई बारिश से बेहाल है। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

करीब एक हफ्ते की ब्रेक के बाद देश के कई हिस्सों में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 20 जुलाई को लेकर उत्तर, पूर्व, मध्य और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम बिगड़ सकता है। कुछ इलाकों में 50 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

 

दिल्ली और एनसीआर में रविवार की तुलना में सोमवार को मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। आसमान में बादल छाए रहने, कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं तेज बारिश की संभावना है। गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने राजधानी के लिए बारिश और आंधी को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है।

 

यह भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी: करोड़ों की फर्म, ट्रस्ट की गोपनीय दस्तावेज फाइल बरामद

 

यूपी और बिहार में भारी बारिश 

उत्तर प्रदेश और बिहार में मॉनसून की गतिविधियां पिछले कई दिनों से सामान्य बनी हुई हैं और दोनों राज्यों के कई हिस्सों में मध्यम बारिश का दौर जारी रहा। हालांकि, आज मॉनसून की गतिविधियां तेज रहने का अनुमान है। पूर्वी और तराई वाले इलाकों में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। कुछ जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। बिहार के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है।

 

पहाड़ी राज्यों का मौसम

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है और अगले 24 घंटों के लिए इन राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इन राज्यों में लैंडस्लाइड, अचानक बाढ़, पहाड़ी नालों में जलस्तर बढ़ने और सड़कें प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। कई इलाकों के लिए भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों से मौसम की जानकारी लेकर ही सफर करने की अपील की गई है।

किन राज्यों में जारी है अलर्ट?

मौसम विभाग के अनुसार, 20 जुलाई को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है। कई इलाकों में बिजली गिरने और तेज हवा चलने को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा बारिश के साथ-साथ तूफान भी लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। 

इन क्षेत्रों में हुई भारी बारिश

पिछले 24 से 48 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार के कई हिस्सों में तेज बारिश दर्ज की गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में कई स्थानों पर लैंडस्लाइड और सड़कों पर मलबा आने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे आवाजाही प्रभावित हुई। वहीं पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्सों और महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों में भी भारी बारिश का असर देखने को मिला है। कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी रही और स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहना पड़ा।

 

यह भी पढ़ें: 50 बार परीक्षा दी, नहीं मिली सरकार नौकरी; गोल्ड मेडलिस्ट ने की खुदकुशी

 

इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, इस हफ्ते उत्तर भारत, पूर्वी भारत, मध्य भारत और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में मॉनसून सक्रिय रहेगा। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में अलग-अलग दिनों में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में भी 20 से 22 जुलाई के बीच बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने का अनुमान है। कई राज्यों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं का सिलसिला भी जारी रह सकता है।


और पढ़ें