logo

मूड

ट्रेंडिंग:

14 रुपये में मिलने वाला रेल नीर स्टेशन तक कैसे पहुंचता है? होती है सख्त निगरानी

रेल नीर एक ऐसा सरकारी ब्रांड है, जो सस्ता है और इसपर लोगों का भरोसा सालों से कायम है। यात्रियों तक पहुचने तक रेल नीर की क्वालिटी कई स्तरों पर जांची जाती है।

how indian railway irctc rail neer quality policy sure and safe for passanger

स्टेशन पर 'रेल नीर' का पानी। Photo Credit- Khabargaon

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) को भारतीय रेलवे की रीढ़ कह सकते हैं। यह मिनी रत्न सरकारी कंपनी रेलवे को कई सेवाएं प्रदान करती है, जिससे यात्रियों की यात्रा सुखद करवाने में मदद मिलती है। IRCTC देश में लोगों को ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग, खानपान (कैटरिंग), पैकेज्ड पेयजल (रेल नीर) और पर्यटन (टूरिज्म) सेवाएं देता है।

 

इसी में से रेल नीर रेलवे का एक ऐसा पार्ट है, जिसे हर यात्री अपनी यात्रा के दौरान इस्तेमाल में लेता है। देश में तमाम बोतल बंद पानी की प्राइवेट कंपनियां हैं, जिसमें से अधिकतर कंपनियां लोगों को 20 रुपये प्रति बोतल पानी बेचती हैं। लेकिन रेल नीर एक ऐसा सरकारी ब्रांड है, जो सस्ता है और इसपर लोगों का भरोसा सालों से कायम है।

 

यह भी पढ़ें: बदहाल 'दिल्ली रिंग रेल नेटवर्क', कभी सस्ते दर पर रेलवे करवाता था लोगों को सवारी

बिसलेरी विवाद के बीच 'रेल नीर'

दरअसल, ऐसे समय में जब बिसलेरी जैसे बड़े ब्रांड के सैंपल लैब टेस्ट में असुरक्षित पाए जाने के बाद विवाद बढ़ा तो लोगों को एक बार सोचने के लिए मजबूर कर दिया कि वह इतने पैसे देकर भी सुरक्षित पानी पी रहे हैं या नहीं। FSSAI ने बताया था कि पानी के सैंपल में ब्रोमेट की निर्धारित सीमा के अनुरूप नहीं मिला। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत उसे असुरक्षित घोषित किया गया।

रेल नीर बोतल बंद पानी कैसे बनता है?

बिसलेरी विवाद के बीच में आइए जानते हैं कि 14 रुपये में लोगों को मिलने वाला 'रेल नीर' बोतल बंद पानी कैसे बनता है और इसपर यात्रियों को क्यों भरोसा है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक रेल नीर सभी मानकों को पूरा करते हुए प्यूरीफायर से होते हुए लोगों के पीने योग्य बनाया जाता है। प्लांट में जब रेल नीर का पानी पीने योग्य बनाया जाता है तो इसके बाद IRCTC के विशेषज्ञों की टीम इसे जांचती है।

 

सूत्र ने बताया कि विशेषज्ञों की टीम रेल नीर के सैंपल के पानी को लैब में सुरक्षित रखते हैं और बाद में भी इस पानी पर निगरानी रखी जाती है।  सूत्र के मुताबिक रेल नीर का लॉट जब स्टेशनों और ट्रेनों में भेजा जाता है तब तक टीम पानी पर निगरानी रखती है। इस तरह से रेल नीर का पानी यात्रियों तक पीने के लिए पहुंचता है। 

 

यह भी पढ़ें: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट: पहाड़ खोदकर रेलवे ने बनाई 6.59 KM लंबी सुरंग

खुद के प्लांट में बनता है रेल नीर

रेल नीर का पानी 6 महीने तक रख सकते हैं। इस दौरान कहीं भी पानी में शिकायत आती है तो IRCTC के विशेषज्ञों की टीम इसका समाधान करती है। उत्तर जोन में IRCTC रेल नीर बनाने के लिए खुद के प्लांट का इस्तेमाल करता है। रेल नीर का प्लांट देख के कई हिस्सों से काम करता है। इसका एक  प्लांट दिल्ली में भी है, जहां से रोजाना 10-12 हजार कार्टन पैक होकर रेलवे स्टेशनों पर पहुंचाए जाते हैं। 

ब्रांडेड पानी से कितना अलग है रेल नीर

रेल नीर का पानी सुरक्षित तो बनाया ही जाता है, इसके अलावा रेलवे इसकी बोतल से लेकर बोतल के ढक्कन को बनाने तक पर खासा ध्यान देता है। रेल सूत्र के मुताबिक बाजार में कई ऐसे ब्रांड्स हैं जिनकी बोतलें हल्की होती हैं, जो जरा सा दबाव देने पर पिचक जाती हैं। लेकिन रेल नीर के बोतल को मजबूत बनाया जाता है।


और पढ़ें