logo

मूड

ट्रेंडिंग:

यूपी समेत 21 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, नदी-नालों से बिल्कुल दूर रहें

मौसम विभाग ने बताया कि मानसून एक दिन की देरी से पूरे देश में पहुंच चुका है। शुक्रवार को यूपी समेत 21 राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 15 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया गया है।

IMD weather alert

आईएमडी ने भारी बारिश का जारी किया अलर्ट। (Photo Credit: ANI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार यानी 10 जुलाई को उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश का अनुमान है। राजस्थान में भरतपुर संभाग और आसपास के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग कहना है कि मानसून पूरे देश में पहुंच चुका है। हालांकि इसमें एक दिन की देरी हुई है।

 

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार, तटीय कर्नाटक, पूर्वी मध्य प्रदेश, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, केरल, मध्य महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और पुडुचेरी के अलग-अलग स्थानों में भारी बारिश की संभावना है।

 

यह भी पढ़ें: '70 रुपये में E-20, 82 में प्योर पेट्रोल मिले', केजरीवाल ने पूरी गणित समझा दी

 

आंधी-तूफान का अलर्ट: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह,  झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और तेलंगाना में बिजली गरजने और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने की चेतावनी जारी की गई है। बिहार, ओडिशा, सिक्किम और विदर्भ के इलाके में भी आंधी-तूफान वाला मौसम बना रहेगा। 

दिल्ली में भारी बारिश, नोएडा में पेड़ गिरे

पिछले कुछ दिनों से देश के अलग-अलग हिस्सों में जारी मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। दक्षिण गुजरात के कई शहरों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात हैं। हिमाचल प्रदेश में भी नदियां उफान में है। देश की राजधानी दिल्ली में जगह-जगह भारी बारिश के बाद जलभराव हो गया। दिल्ली के अलावा नोएडा में कई स्थानों पर पेड़ गिरने की खबर है। पूर्वी दिल्ली के कुछ इलाकों में जलभराव की सूचना मिली। वहीं दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक की रफ्तार धीमी रही।

वायनाड भूस्खलन में पांच की मौत

गुरुवार को मौसम विभाग ने केरल के तीन जिलों मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। इसके अलावा एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़, कन्नूर और कासरगोड़ में येलो अलर्ट रहा। वायनाड में भूस्खलन वाली जगह में दो और शव मिले है। तीन लोग लापता हैं। मृतकों की संख्या पांच हो गई है।

 

यह भी पढ़ें: '10 दिनों में पूरी करें तैयारी', हरियाणा में जल्द शुरू होगा ऑनलाइन तबादला अभियान

ठाणे में हालात बेहद खराब

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मूसलाधार बारिश से जनजीवन सबसे अधिक प्रभावित है। अभी तक 229 परिवारों और 797 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा चुका है। बारिश से जुड़ी घटनाओं में तीन लोगों की जान गई। वहीं आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोग झुलसे हैं। करीब 136 मकानों को नुकसान पहुंचा है।

15 जुलाई तक हिमाचल में येलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ के बाद लिप्पा गांव का संपर्क अन्य इलाके से कट गया है। गांव के पास पेजर नाले में अधिक पानी आने से 100 फुट लंबा लोहे का पुल डूब गया है। इसके अलावा जिले की कई नदियां और नाले उफान पर हैं। अधिकारियों ने लोगों से इनसे दूरी बनाए रखने की अपील की। शिमला मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर 15 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट है।

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें