logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'10 दिनों में पूरी करें तैयारी', हरियाणा में जल्द शुरू होगा ऑनलाइन तबादला अभियान

हरियाणा में पहले ऑनलाइन तबादला अभियान से पहले सरकार ने सभी विभागों को तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया है। उधर, एनआईसी को भी सॉफ्टवेयर टेस्टिंग करने को कहा गया, ताकि ऐन वक्त में दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

Nayab Singh Saini

हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हरियाणा सरकार ने मॉडल ऑनलाइन तबादला नीति- 2026 को लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने सभी विभागों को आने वाले 10 दिनों के भीतर जरूरी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया है। बता दें कि हरियाणा में अधिसूचना के बाद मॉडल ऑनलाइन तबादला नीति- 2026  लागू हो गई है। अब भविष्य में होने वाले सभी नियमित तबादले इसी नीति के तहत होंगे।

 

प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्डों एवं निगमों, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (MIC) और स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग को व्यापक निर्देश जारी किए हैं। इसमें उन्होंने पहला ऑनलाइन तबादला अभियान निर्धारित समय में शुरू करने की खातिर सभी तैयारियों को सहीं ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया है।

 

यह भी पढ़ें: TMC के 3 पूर्व राज्यसभा सांसद BJP में शामिल, प्रत्याशी बनाए जाने की उम्मीद

 

जारी निर्देशों में एचआरएमएस रिकॉर्ड के अपडेशन, ऑनलाइन सॉफ्टवेयर मॉड्यूल तैयार करने, नोडल अधिकारियों की नियुक्ति, चिकित्सा एवं दिव्यांगता प्रमाण-पत्र तेजी से जारी करने, रद्द की जा चुकी वर्ष 2025 की तबादला नीति के अंतर्गत चल रही प्रक्रियाओं को समाप्त करने व बोर्डों एवं निगमों द्वारा नई तबादला नीति अपनाने समेत सभी तैयारियां निर्धारित समय में पूरी करने का कहा है। 

विभागाध्यक्षों को निगरानी का निर्देश

मुख्य सचिव ने सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को स्वयं तैयारियों की निगरानी करने, एचआरएमएस में कर्मचारियों के कैडर, नियुक्ति तिथि, कार्यकाल, सेवा विवरण और मेरिट अंक निर्धारण से संबंधित सभी रिकॉर्ड के सत्यापन व अपडेशन की निगरानी करने का निर्देश दिया। स्पष्ट किया कि स्थानांतरण प्रक्रिया में केवल अर्हता तिथि तक एचआरएमएस में उपलब्ध जानकारी ही मान्य होगी। अगर कोई जानकारी अपूर्ण, गलत अथवा समय पर अपडेटेड नहीं की जाती है तो संबंधित कर्मचारी की पात्रता एवं मेरिट अंकों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

 

यह भी पढ़ें: बारिश के मौसम में कैसे दिखें स्टाइलिश? जानिए टॉप मानसून फैशन ट्रेंड्स

एनआईसी को टेस्टिंग करने का आदेश

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) को ऑनलाइन ट्रांसफर प्रणाली के सभी सॉफ्टवेयर मॉड्यूल का विकास, अनुकूलन, परीक्षण, सत्यापन एवं क्रियान्वयन प्राथमिकता के आधार पर करने का भी निर्देश दिया है। इसके लिए एनआईसी में कम से कम वरिष्ठ वैज्ञानिक स्तर के अधिकारी को छह माह के लिए परियोजना नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। इसके अलावा सभी विभागों में ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया की निगरानी के लिए एक समर्पित एचआरएमएस लॉगिन भी बनाया जाएगा।

नोशनल कैटेगरी में कौन होंगे शामिल?

मानव संसाधन विभाग ने पहली ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया के लिए नोशनल (काल्पनिक) कैटेगरी के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके अंतर्गत अधिसूचित अवधि में प्रारंभिक नियुक्ति, पदोन्नति, निलंबन के बाद पुनर्बहाली, प्रतिनियुक्ति से वापसी, अध्ययन अवकाश से लौटने अथवा निर्धारित शर्तों के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों को संबंधित कैडर की पहली ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया में नोशनल कैटेगरी के अंतर्गत शामिल किया जाएगा।


और पढ़ें